फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत विजेता मुंबई इंडियंस IPL 2018 से बाहर, रोमांचक मैच में DD ने दी 11 रन से हार

Sun, 20 May 2018 08:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए 'करो या मरो' के मुकाबले में 11 रन से हारकर गत विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल 2018 से बाहर हो गई। आईपीएल के इस 55वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऋषभ पंत की फिफ्टी (64) की मदद से निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे।

जवाब में अमित मिश्रा (19/3) और संदीप लामिछाने (36/3) की फिरकी में फंसते हुए मुंबई इंडियंस की पारी 19.3 ओवर्स में 163 रन पर ही सिमट गई। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था और हार के साथ ही वह मात्र 12 अंक बनाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके दिल्ली ने अपना अभियान 10 अंकों के साथ समाप्त किया। इस अहम मुकाबले में 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में तेज 12 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव संदीप लामिछाने का पहला शिकार बने। 

मुंबई का दूसरा विकेट 57 रन के स्कोर पर गिरा। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन मात्र 5 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर बाउंड्री के पास विजय शंकर के हाथों धरे गए। इसके बाद तो मानो विकेटों की झड़ी लग गई।

पहले खतरनाक दिखे रहे एविन लुईस (48) को अमित मिश्रा ने अपना शिकार बनाया तो अगले ही ओवर की पहली गेंद पर पहले संदीप लामिछाने ने किरोन पोलार्ड 7* को चलता किया तो फिर चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4) इस नेपाली गेंदबाज का दूसरा शिकार बने। कप्तान रोहित शर्मा 13 और हार्दिक पांड्या 27 रन बनाकर मुश्किल समय में गैर जिम्मेदार शॉट खेलकर आउट हुए।

बेन कटिंग ने 20 गेंदों में 37 रन बनाकर मुंबई की उम्मीदें जगाई, लेकिन हर्षल पटेल ने उन्हें आउट कर मुंबई की अंतिम उम्मीद को भी खत्म कर दिया। अमित मिश्रा ने 19 रन पर 3 और लामिछाने ने 36 रनों पर 3 विकेट लिए। अंत में हर्षल पटेल ने 28 रन पर 3 विकेट लिए।

विज्ञापन

पंत की एक और शानदार पारी

2 of 3

इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। इसके अलावा विजय शंकर ने नाबाद 43 रन का अहम योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और मयंक मार्केंडे ने 1-1 विकेट लिए।

दिल्ली को पहला झटका तब लगा जब पृथ्वी शॉ (12) लापरवाहीपूर्वक रन आउट हुए। मुस्ताफिजुर की गेंद को मैक्सवेल ने बैकवर्ड पाइंट की तरफ खेला, जहां हार्दिक पांड्या ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर शॉ को रन आउट किया। शॉ ने क्रीज में लौटने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। इसके बाद दूसरे विकेट के रूप में ग्लेन मैक्सवेल (22) लौटे, वह जसप्रीत बुमराह की गेंद को स्टंप्स पर खेलकर आउट हुए। 

कप्तान श्रेयस (6) अय्यर मयंक मार्केंडे की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में वह बाउंड्री पर अपना कैच क्रुणाल पांड्या को थमा बैठे। यहां से ऋषभ पंत ने विजय शंकर के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 64 रन के निजी स्कोर पर रनगति बढ़ाने के चक्कर में वह क्रुणाल पांड्या की गेंद पर पोलार्ड को अपना कैच थमा बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार थी

3 of 3

इसके पहले इस अहम मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किए गए हैं। दिल्ली ने आवेश खान की जगह लियाम प्लंकेट को शामिल किया गया है तो मुंबई इंडियंस में चोटिल मैक्लाघन की जगह मुस्ताफिजुर रहमान ने ली है।

टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: इविन लुईस, सूर्य़कुमार यादव, रोहित शर्मा( कप्तान), इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, बेन कटिंग, किरोन पोलार्ड, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे।

दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, ग्लेन मैक्सवेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, संदीप लेमिचाने, ट्रेंट बोल्ट, हर्शल पटेल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें