आईपीएल-8 के 14वें मैच में आंद्रे रसेल के हरफनमौला खेल की बदौलत कोलकत्ता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स इलेवन को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स इलेवन ने जीत के लिए कोलकत्ता नाइट राइडर्स को 155 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को आंद्रे रसेल और युसुफ पठान की जोड़ी ने 17.5 ओवर में ही पा लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि कोलकत्ता नाइट राइडर्स यह मैच हार जाएगी जब उसके 5 विकेट 60 रन के स्कोर पर ही वापस पैवेलियन पहुंच चुके थे।
पंजाब ने कप्तान जॉर्ज बेली (60) के शानदार पचासे की बदौलत कोलकाता को सम्मानजनक स्कोर दिया। लेकिन कोलकाता की ओर से आंद्रे रसैल और युसूफ पठान की आतिशी बल्लेबाजी भारी पड़ गई। पंजाब ने 20 ओवर में कोलकाता को 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता 4 विकेट रहते 13 गेंद रहते मैच जीत गया। कोलकाता ने 17.5 ओवर में 159 रन बनाए।
पंजाब के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी पंजाब की तरह खराब रही। 16 के स्कोर पर टीम ने अपने ओपनर रॉबिन उथप्पा (13) का विकेट खो दिया। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान गौतम गंभीर का साथ निभाने सूर्यकुमार यादव पहुंचे। दोनों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। आतिशी पारी खेलते हुए दोनों ने 6वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया था।
तेज गति से रन बना रहे सूर्यकुमार यादव (23) के रुप में कोलकाता को तीसरा झटका लगा। उनके कुछ देर बाद कप्तान गौतम गंभीर (11) संदीप की ही गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाकर टीम का चौथा का विकेट भी गंवा बैठे। अगली गेंद पर संदीप ने एक और विकेट अपनी टीम की झोली में डाला। रियान डोस्टे को बिना खाता खोले आउट किया। पांच विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसैल 66 रन और युसूफ पठान (27 नाबाद) ने टीम को संभाली।
13वें ओवर में रसैल के 2 चौको और 1 छक्के लगाकर टीम की मैच में फिर वापसी कराई। अक्षर पटेल के इस ओवर में रसैल ने 19 रन बनाए। इसके बाद दोनों ने पंजाब पर दबाव बनाते हुए आतिशी पारी खेली। दोनों के बीच शानदार 95 रनों की साझेदारी हुई।