इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया इस टेस्ट में कुछ बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। पहला परिवर्तन विकेटकीपिंग में ही देखने को मिला, जहां ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा नजर आएंगे, वहीं लंबे समय बाद आर अश्विन की भी टीम में वापसी हुई। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग कर रहे हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ये 14वीं टेस्ट सीरीज है। पिछली बार भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब टीम इंडिया 1-2 के अंतर से सीरीज हार गई थी। भारतीय टीम को पिछली सीरीज जीत 2015 में मिली थी। तब उसने दक्षिण अफ्रीका को 4 टेस्ट की सीरीज में 3-0 से हराया था। एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।
दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। भारत ने जोहानंसबर्ग में खेले गए उस मुकाबले को 63 रन से अपने नाम किया था। वहीं, भारतीय मैदानों पर दोनों के बीच पिछला मुकाबला दिसंबर, 2015 में दिल्ली में खेला गया था। तब भी टीम इंडिया ही जीती थी। उसने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 337 रनों के विशाल अंतर से हराया था।
भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋधिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावूमा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीट, कागिसो रबाडा