इमाम उल हक और फखर जमां
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 315 रन बनाए। इमाम-उल-हक (100) और बाबर आजम (96) रन बनाए। अंत में इमाद वसीम ने 26 गेंदों में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने 5 विकेट झटके। मोहम्मद सैफुद्दीन ने 3 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज के खाते में एक विकेट आया। पाकिस्तान को टॉस जीतकर आज ताबड़तोड़ शुरुआत की दरकार थी। मगर फखर जमां और इमाम-उल-हक ने टीम को बेहद धीमी शुरुआत दिलाई।
7.2 ओवर्स में महज 13 रन बनाकर वे मोहम्मद सैफुद्दीन का शिकार हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बाबर आजम ने दूसरे विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर 31वें स्कोर में 180 रन था तभी शतक की ओर बढ़ रहे बाबर आजम 98 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हो गए।
एक बार फिर मोहम्मद सैफुद्दीन ने पाक को झटका दिया। उनके जाने के बाज क्रीज पर आए मोहम्मद हफीज ने रनरेट में कोई कमी नहीं आने दी और तेजी से रन जोड़े। हालांकि शतक पूरा करने के बाद इमाम-उल-हक अपनी लापरवाही के चलते हिट विकेट हो गए।
इसके अगले ही ओवर में मोहम्मद हफीज भी शकिब-अल-हसन को कैच थमा बैठे। दोनों के जाने के बाद रनरेट में कमी आई। 43वें ओवर में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज हारिस सोहेल केवल छह रन बना सके। टीम के कप्तान सरफराज अहमद सैफुद्दीन की गेंद पर चोट लगकर रिटायर हर्ट हो गए।
उनके जाने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखर गई। वहाब (2) सैफुद्दीन की गेंद पर होल्ड हुए वहीं शादाब मुस्ताफिजुर को कैच थमा बैठे। आखिरी ओवर में मुस्ताफिजुर ने इमाद वसीम(43) और मोहम्मद आमिर (8) को आउट किया। आखिरी गेंद खेलने सरफराज अहमद क्रीज पर आए और केवल सिंगल ले पाए।
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमदुल्ला, लिटन दास, मोसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान
पाकिस्तान: फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी