रोहित शर्मा (ग्राफिक्स रोहित झा)
- फोटो : अमर उजाला
आज भारतीय टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। हिटमैन रोहित शर्मा (104) और केएल राहुल (77) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 180 रन जोड़े। रोहित ने अपने करियर का 26वां और इस विश्व कप का रिकॉर्ड चौथा शतक जड़ा।
सौम्य सरकार की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में रोहित को लिटन दास ने लपका। अपनी 104 रन की पारी में रोहित ने 92 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के जमाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.04 का रहा।
इसके बाद केएल राहुल भी एक गैरजिम्मेदाना शॉट मारकर आउट हुए। केएल राहुल को रूबेल हुसैन ने 77 के स्कोर पर चलता किया। राहुल के बाद विराट भी आउट हो गए। इसी ओवर में हार्दिक पांड्या भी बिना खाता खोले चलते बने। ऋषभ पंत ने जरूर 41 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।
इस बीच एमएस धोनी सिंगल-डबल लेते रहे, लेकिन उनकी पारी बेहद धीमी रही, जिसका दबाव सामने खड़े बल्लेबाज पर साफ दिखाई भी दिया। आखिरी ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने फेंका। इस ओवर में धोनी समेत तीन विकेट गिरे। धोनी 33 गेंदों में 35 रन की एक सुस्त पारी बनाकर आउट हुए।
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन दास, मोसेद्देक हुसैन, सब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मशरफे मुर्तजा, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान