फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में सेमीफाइनल की होड़, जीतने वाली टीम पहुंचेगी विश्व कप के नॉकआउट दौर में

Wed, 03 Jul 2019 07:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

विश्व कप में आमने-सामने 
कुल मैच : 08
न्यूजीलैंड जीत : 05
इंग्लैंड जीत : 03
विज्ञापन
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की टीम बुधवार को विश्व कप के ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों का यह अंतिम ग्रुप मैच है जिसमें जीत सेमीफाइनल प्रवेश तय कर देगी। हारने वाली टीम का भविष्य अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन


10 टीमों के राउंड रोबिन फॉर्मेट में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। यदि इंग्लैंड की टीम हार गई और पाकिस्तान ने अपने अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश को हरा दिया तो वह भी नॉकआउट दौर में पहुंच सकती है। किंतु-परंतु को अलग करते हुए अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की बात करें तो दोनों टीमों की तकदीर उनके हाथ में है।

इंग्लैंड की टीम का मनोबल ऊंचा है क्योंकि उसने पिछले मुकाबले में मजबूत टीम इंडिया को 31 रन से पराजित किया है जो इससे पहले अजेय चल रही थी। जबकि भारत से पहले उसे श्रीलंका और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो (111) और चोट के बाद वापसी करने वाले जेसन राय (66) ने पहले विकेट पर 160 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 79 रन बनाए थे जोकि उनकी लगातार तीसरी अर्द्धशतकीय पारी थी। गेंदबाजी में लियाम प्लंकेट ने 55 रन देकर तीन विकेट लिए थे जबकि क्रिस वोक्स का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था। वोक्स का कहना है कि जब आप दबाव में मैच जीतते हो तो मनोबल बढ़ता है। 
गुप्टिल की फॉर्म से न्यूजीलैंड चिंतित।

उधर न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की हैट्रिक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत नहीं सकी थी। बोल्ट और उनके साथी तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन किसी भी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं।

स्पिनर ईश सोढ़ी की जगह तेज गेंदबाज मैट हेनरी को उतारा जा सकता है। इंग्लैंड के कई बल्लेबाज शतक जड़ चुके हैं जबकि न्यूजीलैंड बल्लेबाजी में कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर पर काफी निर्भर कर रही है। मार्टिन गुप्टिल छह पारियों में 85 रन बना पाए हैं। विकेटकीपर टॉम लाथम की औसत भी बेहद खराब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें