हालांकि, इससे पहले भी बारिश ने 1.3 ओवर में मैच में खलल डाला था। सभी खिलाड़ियों को मैदान से वापस लौटना पड़ा था। उस समय क्रिस गेल 9 गेंद पर छह रन और एविन लुइस बिना खाता खोले नॉटआउट पवेलियन लौटे थे और उस वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 8/0 था।
बारिश थमने के बाद विंडीज टीम ने 22 ओवर में 158 रन के बाद खेलना शुरू किया। 24.5 ओवर में कैरेबियाई टीम को शिमरोन हेटमायर (25) के रूप में तीसरा झटका लगा। शमी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। तीसरे विकेट के लिए होप और हेटमायर के बीच 50 रन की साझेदारी हुई।
इसके कुछ ही देर बाद शाई होप (24) चलते बने। जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। होप के आउट होने के बाद कप्तान होल्डर ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया ही था कि शमी ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर विंडीज को पांचवां झटका दिया। पूरन 16 गेदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 30 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए होल्डर और पूरन के बीच 40 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद विंडीज को कार्लोस ब्रैथवेट के रूप में छठा विकेट गिरा। भारत की तरफ से खलील अहमद ने तीन, मोहम्म्द शमी ने दो और युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए।
इससे पहले में मेजबान टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और मेहमान टीम इंडिया को न्योता दिया है कि वो पहले गेंदबाजी करें। भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को अंतिम 11 में मौका मिला है।
भारत :शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कैप्टन), ऋषभ पंत (wk), श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद
वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, एविन लुईस, शाई होप (wk), शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर (कैप्टन), कार्लोस ब्रैथवेट, फेबियन एलन, कीमोन पॉल, केमार रोच