टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। जसप्रीत बुमराह ने 7.1 ओवर्स में 40 रन के स्कोर पर श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। चौथे ओवर में ही विरोधी कप्तान करुणारत्ने (17 गेंदों में 10 रन) को धोनी के हाथों विकेट के पीछे लपकवाया तो उसी अंदाज में कुसल परेरा (14 गेंदों में 18 रन) का भी काम तमाम किया।
टीम अभी इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि अपना पहला ओवर में फेंकने आए जडूड ने श्रीलंकाई का तीसरा विकेट गिरा दिया। 13 गेंदों में 3 रन बनाकर कुसल मेंडिंस स्टंपिंग हुए। अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने अविष्का फर्नांडो (20) को निपटाकर श्रीलंका को 55 रन पर चौथा झटका दे दिया। पांचवें विकेट के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने लाहिरू थिरिमाने के साथ मिलकर 124 रन का साझेदारी की।
स्कोर 37.5 ओवर में 179 हुआ ही था कि कुलदीप यादव ने लाहिरू थिरिमाने (53) को पवेलियन लौटाकर इस साझेदारी को तोड़ा।
टीम इंडिया ने इस मैच में दो अहम बदलाव किए हैं। युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी की जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम में भी एक बदलाव है।
पहले ही अंतिम चार में दूसरा स्थान पक्का कर चुकी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है बशर्ते ऑस्ट्रेलिया पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में हार जाए इसलिए शीर्ष स्थान और न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित सेमीफाइनल के लिए काफी मशक्कत होगी क्योंकि खतरनाक इंग्लैंड का सामना करना मुश्किल होगा।
भारत: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव।
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उडाना, लसिथ मलिंगा, कसुन रजिथा, थिसारा परेरा