मोहाली में हुए आईपीएल-8 के 50वें मुकाबले में बारिश के चलते हुई देरी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों टीमें 10-10 ओवर की बल्लेबाजी की। बंगलोर ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 6 विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। जवाब में बंगलोर की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 22 रन से हराकर मैच जीता। आरसीबी की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही। उसके स्टार बल्लेबाज बल्ले से कमाल नहीं कर पाए।
आरसीबी की तरफ से मनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं क्रिस गेल 17, विराट कोहली 19 और एबी डीविलियर्स 10 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 2, सरफराज खान 4 और डेविड वाईस ने 4 रन ही बना पाए।
किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अनुरीत सिंह और अक्षर पटेल रहें, दोनों ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल के शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया है।