फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने शिक्षक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की एक छात्रा ने एक शिक्षक पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। विभाग में व्याप्त अनियमितता की जांच के लिए गठित हाई पॉवर कमेटी के समक्ष छात्रा ने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए। बदसलूकी पर छात्रा उस शिक्षक को दो बार चांटा भी मार चुकी है।
विज्ञापन


उसका कहना था कि उसकी परीक्षा भी नहीं ली जा रही है तथा रिजल्ट रोक दिया गया है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी और महिला सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष ने छात्रा के आरोपों को गंभीरता से लिया है और उससे लिखित शिकायत मांगी है।

कुलपति की ओर से गठित कमेटी के चेयरमैन और सदस्यों ने बुधवार को छात्र-छात्राओं का पक्ष सुना। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई अफसर तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे। इतने लोगों के बीच छात्रा के इस आरोप पर कमेटी के सदस्य भी अचंभित रह गए।
विज्ञापन


छात्रा का कहना था कि आवास पर कोचिंग के दौरान शिक्षक ने बदसलूकी की थी। इस पर उसने उन्हें थप्पड़ भी मारा था। छात्रा का कहना था कि विश्वविद्यालय में भी इसी तरह की हरकत पर वह शिक्षक को थप्पड़ मार चुकी है।
विज्ञापन

छात्रा को तरह तरह से परेशान कर रहा शिक्षक

छात्रा का यह भी कहना था कि  शिक्षक उसका कॅरियर बर्बाद करने तथा उसके पिता को नौकरी से निकलवाने की धमकी देते रहते हैं। छात्रा के पिता विश्वविद्यालय में कर्मचारी हैं। विभागाध्यक्ष से उसने शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर राकेश खन्ना का कहना है कि छात्रा के आरोप गंभीर हैं। कुलपति को रिपोर्ट भेजी जाएगी। छात्रा से लिखित में शिकायत के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस शिक्षक पर आरोप लगा है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

कमेटी में बतौर सदस्य शामिल तथा महिला सलाहकार परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर रंजना कक्कड़ ने भी छात्रा से लिखित में शिकायत मांगी है। उनका कहना है कि छात्रा की शिकायत के बाद वह खुद के स्तर भी जांच कराएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें