अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल-8 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
जवाब में राजस्थान ने 7 विकेट रहते और 5 गेंद रहते इस लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया। राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं दूसरी ओर मुंबई लगातार तीन मैच हार चुकी है।
मुंबई के 165 रनों के जवाब में राजस्थान की ओपनिंग थोड़ा धीमी रही। अजिंक्य रहाणे और संजु सेमसन ने धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन जल्दी ही मुंबई को पहली सफलता मिली। राजस्थान को पहला झटका संजू सैमसन (17) के रुप में लगा। पहला विकेट गिरने के बाद रहाणे का साथ निभाने क्रीज पर पहुंचे स्टीवन स्मिथ ने खेलना शुरू किया।
राजस्थान को दूसरा झटका अजिंक्य रहाणे (46) के रुप में लगा। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 64 रनों साझेदारी हुई। चौथे नंबर पर दीपक हुडा बल्लेबाजी करने आए लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला। 13 रन के निजी स्कोर पर वह आउट हुए। इसके बाद जेम्स फॉकनर और स्मिथ ने तेज खेलना शुरू किया। स्मिथ ने धुआंधार खेल दिखाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। स्मिथ (79) और फॉकनर (6) आखिर तक नाबाद रहे।