आईपीएल-8 के 10वें मुकाबले में अच्छी शुरुआत के बावजूद पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में युवराज की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
लाइव स्कोर कार्ड के लिए क्लिक करें
पंजाब के 166 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत धमाकेदार रही। लेकिन तीसरे ओवर में टीम को पहला झटका श्रेयस अय्यर (6) के रुप में लगा। कप्तान डुमिनी ने आकर तेज खेलना शुरू किया। लेकिन वह अनलकी रहे। डुमिनी (21) के रुप में दिल्ली को दूसरा झटका लगा। वह रन आउट हुए। उनके बाद आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी और अब तक फ्लॉप रहे युवराज सिंह क्रीज पर पहुंचे।
युवराज आज लय में दिखे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। मयंक अग्रवाल ने भी उनके साथ स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले अग्रवाल (68) ने अपने पचास रन पूरे किए।
16वें ओवर में युवी ने अक्षर पटेल के ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी काबलियत दिखाई। युवी ने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। युवी (55) ने अपनी पूरी पारी में 5 चौकें और 3 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। 19वें ओवर में युवी और अग्रवाल आउट हुए। आखिर ओवर में केदार जाधव (3) के रुप में दिल्ली ने अपना पांचवां विकेट खोया।