फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुआ राजस्थान, पंत के धमाके से जीती दिल्ली

Sat, 04 May 2019 07:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऋषफ पंत (53*) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग के 53वें मुकाबले में राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 23 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही दिल्ली 18 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं, जबकि राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है। इस मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 28 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 53 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत निराशाजनक रही। चौथे ओवर में दिल्ली को लगातार दो झटके लगे। ईश सोढ़ी ने ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन (16) को रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया, जबकि दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ (8) को क्लीन बोल्ड कर चलता किया।
विज्ञापन


इसके बाद 7.3 ओवर में दिल्ली को श्रेयस अय्यर (15) के रूप में तीसरा झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने उन्हें लियाम के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए अय्यर ने पंत के साथ मिलकर 33 रन की साझेदारी की। 13.4 ओवर में ईश सोढ़ी ने दिल्ली को कॉलिन इनग्राम (12) के रूप में चौथा झटका दिया। सोढ़ी ने उन्हें रहाणे के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले युवा खिलाड़ी रियान पराग की साहसिक अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 53वें मुकाबले में दिल्ली के सामने जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य रखा है। राजस्थान की तरफ से रियान पराग ने 49 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

पराग ने IPL का पहला अर्धशतक जड़ा। इसके साथ वह IPL में फिफ्टी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 17 साल 175 दिन की उम्र में IPL का पहला अर्धशतक जमाया। पराग के अलावा राजस्थान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चल पाया।

राजस्थान vs दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
रहाणे का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ जब दूसरे ओवर की आखिरी गेंद में पेसर इशांत शर्मा ने कप्तान रहाणे (2) का शिकार किया। 19 रन के भीतर ही राजस्थान अपने तीन और अहम विकेट खो चुका था। अच्छी लय में नजर आ रहे लिविंगस्टोन (14) भी अगले ओवर में चलते बने। फिर संजू सैमसन (5) रन आउट हो गए।

संदीप लोरमोर राजस्थान का चौथा विकेट रहे। 8 रन के निजी स्कोर में इशांत की गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने लपका। इसके बाद 12वें ओवर में राजस्थान के लगातार दो विकेट गिरे। अमित मिश्रा ने ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस गोपाल (12) और तीसरी गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी को पंत के हाथों के कैच आउट कराकर चलता किया। बिन्नी के रूप में राजस्थान को छठा झटका लगा। इस ओवर में अमित मिश्रा हैट्रिक के करीब थे, लेकिन चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने कृष्णप्पा गौतम का कैच छोड़ दिया।

इसके बाद राजस्थान को सातवां ढटका के गौतम (6) के रूप में लगा। मिश्रा ने उन्हें 13.2 ओवर में इशांत शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 17.2 ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने ईश सोढ़ी (6) को अमित मिश्रा के हाथों कैच आउट कराकर राजस्थान को आठवां झटका दिया। इसके बाद रियान पराग अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। बोल्ट ने उन्हें रदरफोर्ड के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। दिल्ली की तरफ से इशांत शर्मा और अमित मिश्रा ने 3-3 और ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

राजस्थान - फोटो : amar ujala
दोनों टीम इस प्रकार हैः

राजस्थान:
 संजू सैमसन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रियाण पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, महिपाल लोमरोर, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, ईश सोढ़ी, वरुण एरॉन, ओसोन थॉमस

दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें