फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी, मुंबई ने चेन्नई को हराकर IPL 2019 के फाइनल में बनाई जगह

Tue, 07 May 2019 11:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुर्यकुमार
विज्ञापन

चेन्नई और मुंबई के बीच मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। सूर्यकुमार यादव (71) रन की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


चेन्नई के 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए।  लेकिन सूर्यकुमार और इशान किशन की 80 रनों की महत्वपूर्व साझेदारी की बदौलत मुंबई ने मैच आसानी से जीत लिया। 

मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार ने नाबाद 71 रन बनाए वहीं चेन्नई की तरफ से इमरान ताहिर ने 2 और हरभजन-चाहर ने 1-1 विकेट लिए।

मुंबई की पारी

रोहित - फोटो : file
चेन्नई के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अपने कप्तान का विकेट गंवा दिया। कप्तान रोहित को पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर दीपक चाहर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। आउट होने से पहले रोहित ने दो गेंदों में मात्र 4 रन बनाए।

रोहित के आउट होने के बाद क्विंटन डिकॉक भी इस बार अच्छा नहीं कर पाए और धीमी पारी के बाद आउट हुए। डिकॉक को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर हरभजन ने डुप्लेसिस के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले डिकॉक ने 12 गेंदों में 8 रन बनाए।

21 रन पर दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने मुंबई की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जमाया।

चेन्नई के लिए एक बार फिर से काम आए इमरान ताहिर जब उन्होंने इशान किशन (28) को बोल्ड कर मुंबई की 80 रनों की साझेदारी को तोड़ा। ताहिर ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन को क्लीन बोल्ड किया।

किशन के आउट होते ही बल्लेबाजी के लिए आए क्रुणाल पांड्या इससे पहले कि कुछ कर पाते ताहिर ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। क्रुणाल बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

चेन्नई की पारी

ms dhoni
फाइनल में पहुंचने के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे क्वालीफायर में मेजबान चेन्नई ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने रायुडू के 42* और धोनी के नाबाद 37 रनों की मदद से मुंबई को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।

चेन्नई की तरफ से रायुडू ने सबसे अधिक 42 रन बनाए तो वहीं मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने दो और जयंत-क्रुणाल ने 1-1 विकेट लिए। 

चेन्नई को तीसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा, रोहित ने फिरकी गेंदबाज राहुल चाहर को गेंदबाजी सौंपी और उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कट मारने के चक्कर में डुप्लेसिस (6) ने अनमोलप्रीत सिंह को कैच दे दिया और पवेलियन लौट गए।

डुप्लेसिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना भी कुछ खास नहीं कर पाए और खराब शॉट खेलकर आउट हुए। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रैना (5) छक्का मारना चाहते थे लेकिन जयंत यादव की गेंद पर उन्ही को आसान कैच दे बैठे।

रोहित ने आज मैच में तीन स्पिनर खिलाए हैं और शुरुआत में तीनों स्पिनर ने रोहित के फैसले को सही ठहराते हुए चेन्नई के टॉप तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। रैना के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज वाटसन भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और क्रुणाल की गेंद पर आउट हो गए। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर शेन वाटसन ने मिड विकेट के ऊपर से शॉट खेलना चाहते थे लेकिन जयंत यादव ने पीछे की तरफ भागते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। वाटसन ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 10 रन बनाए।

चेन्नई के तीन विकेट गिरने के बाद मुरली विजय और रायुडू ने पारी को संभाला और साझेदारी की लेकिन 13वें ओवर में राहुल चाहर ने उसे तोड़ दिया। 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर चाहर ने विजय (26) को डिकॉक के हाथों स्टंप आउट करवाया।

दोनों ही टीमों में 1-1 बदलाव हुए हैं। चेन्नई ने चोटिल केदार जाधव की जगह मुरली विजय को तो वहीं मुंबई ने मिचेल मैक्लेनाघन की जगह जयंत यादव को मौका दिया है।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार है

mi vs csk
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, जयंत यादव

चेन्नई : फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), मुरली विजय, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें