फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने भारत के अरमानों पर पानी फेरा, वेस्टइंडीज ने जीती टी-20 सीरीज

Mon, 29 Aug 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : getty
विज्ञापन
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले ओवर में बिना कोई विकेट 8 रन बना लिए। रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में छक्का जड़कर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। लेकिन भारतीय पारी के दो ओवर गुजरने के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। तब तक भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा 10 रन पर और रहाणे 4 रन पर नाबाद खेल रहे थे। 
विज्ञापन

इससे पहले टॉस के बाद भी मैच बारिश के कारण 40 मिनट की देरी से  शुरू हुआ था। लेकिन वेस्टइंडीज की पारी के दौरान बारिश ने कोई व्यवधान नहीं डाला। 

मैच रद्द होने के कारण वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 के अंतर से जीत ली। भारत के हाथ आया बराबरी का मौका बारिश में धुल गया।

इससे  पहले भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को पूरे समय बांधे रखा और उन्हें खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। टीम इंडिया को नियमित अंतराल में विकेट मिलते रहे। और वेस्टइंडीज की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

 स्कोर देखकर लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर लेगी, लेकिन बारिश ने टीम इंडिया के साथ-साथ स्टेडियम में मैच देखने उमड़े भारतीय दर्शकों के अरमानों पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन

 
डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर भी फैैसला करने के लिए कम से कम पांच ओवर का खेल होना जरूरी था। जो कि नहीं हो सका और मैच को रद्द घोषित करना पड़ा।
भारत की तरफ से अमित मिश्रा ने सर्वाधिक तीन विकेेट लिए वहीं, बुमराह, अश्विन और शामी ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को 1 विकेट हासिल हुआ। 

बारिश पर अफसोस जताया। गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहते हुए धोनी ने कहा कि आज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्लान को सही तरह से एग्जीक्यूट किया। धोनी ने कहा हमने अमित मिश्रा को टीम में शामिल करने का रिस्क लिया, इससे सीधे तौर पर एक बल्लेबाज कम हो रहा था लेकिन एक लेक स्पिनर आपको विकेट दिला सकता है और अमित ने अपने प्रदर्शन से इस निर्णय को सही साबित किया। अश्विन ने मिश्रा का अच्छी तरह साथ दिया। इसी वजह से हम वेस्टइंडीज को रोक पाए। 



 
विज्ञापन

बूमराह - फोटो : getty
पिछले मैच की गल्तियों से सीखते हुए भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 143 रनों पर ढेर कर दिया। वेस्टइंडीज पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और गेंदबाजों ने पिछले मैच के हीरो रहे दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों को जल्दी वापस पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे और वेस्टइंडीज को उबरने का मौका नहीं दिया।

लेग स्पिनर्स के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, इसी को ध्यान में रखकर मिश्रा को अंतिम 11 में जगह दी गई थी। बिन्नी की जगह टीम में शामिल किए गए अमित मिश्रा ने कप्तान के निर्णय को सही साबित किया और 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मिश्रा के अलावा अन्य सभी गेंदबाजों ने भी सधा हुआ प्रदर्शन किया। बुमराह , अश्विन और शमी ने  2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। वहीं भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट हासिल हुआ।
 
वेस्टइंडीज को पहला झटका चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। समी ने पहले मैच के हीरो रहे एविन लुइस को 7 रनों के स्कोर पर कैच आउट कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उस वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 27 रन था। कैरेबियाई टीम को दूसरा झटका छठवें ओवर में लगा चार्ल्स मिश्रा की गेंद पर 43 रन पर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजों के आने जाने को जो सिलसिला शुरु हुआ वह अंत तक खत्म नहीं हुआ। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें