फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमी ने दिलाई वेस्टइंडीज को पहली जीत

Mon, 25 Nov 2013 07:31 AM IST
विशाखापट्टनम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब फॉर्म से जूझ रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेरेन सैमी ने सही समय पर आतिशी अर्धशतक जड़कर वेस्टइंडीज को न सिर्फ दूसरे वनडे मैच में दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई बल्कि तीन मैचों की सीरीज में टीम को 1-1 से बराबरी पर भी ला खड़ा किया।
विज्ञापन


टीम इंडिया के 289 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 49.3 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

विंडीज टीम की जीत के नायक रहे सैमी ने 45 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों के साथ 63 रन की धुआंधार पारी खेली। उनके इस पचासे से विंडीज ने भारत दौरे पर पहली जीत का स्वाद चखा।

हालांकि वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और जॉनसन चार्ल्स सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन चोटिल बल्लेबाज क्रिस गेल के स्थान पर टीम में शामिल किए गए ओपनर कीरेन पॉवेल (59), डेरेन ब्रावो (50), लिंडले सिमंस (62) और सैमी के अर्धशतक से विंडीज ने विश्व चैंपियन भारत को हराने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन


भारत के लिए मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शामी और स्पिनर आर अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने इस मैच में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के स्थान पर हरियाणा के पेसर मोहित शर्मा को टीम में जगह दी।

इससे पहले लगातार दूसरे मैच में शतक बनाने से दूर रह गए विराट कोहली के बेहतरीन अर्धशतक और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धमाकेदार पचासे से भारत ने सात विकेट पर 288 रन बनाए।

फिर चमके विराट
विराट ने 100 गेंदों में नौ चौकों के साथ 99 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह दुर्भाग्यशाली रहे और एक रन से शतक बनाने से चूक गए। अपना 18वां शतक पूरा करने की कोशिश में कोहली तेज गेंदबाज रवि रामपॉल की गेंद पर जेसन होल्डर को फाइन लेग पर कैच थमा बैठे। पहले वनडे मैच में विराट 86 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे।

विराट का विकेट 40वें ओवर में 209 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर आने के साथ ही विस्फोटक तेवर अपनाए और 40 गेंदों पर तीन चौकों तथा चार छक्कों की बदौलत नाबाद 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। धोनी ने रविंद्र जडेजा (10) के साथ छठे विकेट के लिए 31 रन और आर अश्विन (19) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 रन की आतिशी साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें