फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में भी 'टीम रहाणे' का कमाल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहले टी-20 मुकाबले में 54 रनों से जीत हासिल कर ली। भारत के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी टी-20 के पहले मुकाबले में छायी रही। टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। टीम के बल्लेबाजों, गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षण सभी कमाल के रहे।

शानदार शुरुआत के साथ टीम इंडिया को ठोस शुरुआत मिली। वनडे में फ्लॉप रहे रॉबिन उथप्पा (39) इस मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बने। हालांकि भारत के लिए अपना पहला टी-20 मुकाबला खेल रहे स्टुअर्ट बिन्नी, मनीष पांडे और तीसरे वनडे के शतकवीर केदार जाधव नहीं चले।
विज्ञापन


भारत के जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत भी अच्छी रही। पर पहला झटका खाने के बाद जिम्बाब्वे संभल नहीं पाई और विकेट खोती गई। गेंदबाजी में अक्षर पटेल और हरभजन सिंह की जुगलबंदी कमाल की रही।

भज्जी ने 2 विकेट झटके तो अपना पहला टी-20 मुकाबला खेल रहे अक्षर ने एक ओवर में दो झटके देने के साथ कुल 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को एक सफलता मिली।

शानदार शुरुआत के फ्लॉप हुए भारतीय बल्लेबाज

इससे पहले टीम इंडिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय अनुकूल रहा। मुरली विजय और कप्तान अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी ने टीम को ठोस शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 64 रन जोड़े। हालां‌कि मुरली अनलकी रहे और 34 के स्कोर पर रन आउट हो गए।

उनके आउट होने के कुछ देर बाद ही रहाणे (33) भी अपना विकेट गंवा बैठे। वह फिरकी गेंदबाज ग्रेमी क्रीमर का ‌‌शिकार हुए। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया के शेरों मनीष पांडे और रॉबिन उथप्पा (नाबाद 39) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की लेकिन तभी मनीष पांडे (19) जल्दबाजी में अपना विकेट गंवा बैठे।

वनडे मुकाबलों में फेल रहे रॉबिन उथप्पा टी-20 मुकाबले में रंग में नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों ओर रन बरसाए। अनुभवी हरभजन ‌सिंह के अलावा रॉबिन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का ‌हिस्‍सा रहे।

वहीं, तीसरे वनडे मैच के हीरो रहे शतकवीर केदार जाधव (9) सस्ते में आउट हुए। अपने पहले टी-20 मुकाबले में उनके बल्ले से रन नहीं बरसा। उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी (11) और मनीष पांडे ने भी टी-20 में टीम इंडिया की ओर से आगाज किया लेकिन बल्लेबाजी में फुस्स साबित हुए।
विज्ञापन

अक्षर पटेल ने अपने पहले टी-20 मुकाबले में दिखाया जलवा

भारत के जवाब में ताबड़तोड़ शुरुआत के साथ जिम्बाब्वे ने अपनी बल्लेबाजी शुरू की। मैदान के चारों ओर रन बरसाने के बाद टीम इं‌डिया की मुश्किलें बढ़ाई।

9वें ओवर में फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह टीम के लिए ब्रेक थ्रू लेकर आए उन्होंने चामू चिबाबा (23) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। हांलाकि इससे पहले जिम्बाब्वे ने 7 ओवर में बिना कोई विकेट खोकर 50 रन पूरे किए।

पहला विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे की पारी अचानक ही लड़खड़ा गई और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए। इसके तुरंत बाद अगले ही ओवर में फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने टीम को दो और सफलता दिलाई। टीम इंडिया के लिए अक्षर पहला टी-20 मुकाबला खेले। चौथी सफलता हरभजन को मिली।

भारत ने मात्र 4 देकर जिम्बाब्वे के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 14वें ओवर में मोहित शर्मा के शानदार थ्रो ने टीम को एक और सफलता दी। जिम्बाब्वे को छठा झटका अक्षर ने दिया। सातवीं सफलता मोहित शर्मा को मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें