कोलंबो में चल रहे भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल समाप्ति तक श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 67 रन बना लिए है। श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 319 रनों की जरुरत है। मैच टीम इंडिया के पाले में नजर आ रहा है।
भारत ने पहली पारी में 312 और दूसरी पारी में 274 रनों बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
कोलंबो में चल रहे आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 67 रन बनाए। क्रीज पर कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (22) और कौशल सिल्वा (24) नाबाद हैं। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ाई।
पहले ही ओवर में इशांत शर्मा ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इशांत के बाद उमेश यादव ने दिमुथ करुरत्ने (0) को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। तीसरी सफलता इशांत को ही मिली। उन्होंने दिनेश चांदीमल को 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पकड़ मजबूत हो गई है। भारतीय टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जौहर दिखाया। जबकि दूसरी पारी में दिग्गज बल्लेबाजों के बजाय पुछल्ले श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान करने में ज्यादा कामयाब रहे।
टीम इंडिया की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आर अश्विन रहे। वहीं, लंबे समय बाद रोहित शर्मा का बल्ला चला, उन्होंने फिफ्टी जमाई। रोहित ने पहले कप्तान विराट कोहली और फिर स्टुअर्ट बिन्नी के साथ 50-50 रनों की साझेदारी भी पूरी की। इस महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका को बड़ा और मुश्किल लक्ष्य देने में कामयाब रही।
रोहित के बाद आर अश्चिन ने भी फिफ्टी जमाई। इसके अलावा अमित मिश्रा पहली पारी में अर्धशतक जमाने के बाद दूसरी पारी में भी सहज नजर आए। हालांकि वह (39) फिफ्टी बनाने से रह गए। लेकिन उन्होंने आर अश्विन के साथ 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में धम्मिका प्रसाद और नुआन प्रदीप को 4-4 विकेट मिले। जबकि रंगना हेराथ को एक सफलता मिली।