कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम की पहली पारी 306 रन
में समेटने के बाद टीम इंडिया ने चौथे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8
विकेट खोकर 325 रनों पर पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका अभी तक 2 विकेट
पर 72 रन ही बना सकी है। श्रीलंका को अभी भी जीत के लिए 341 रनों की जरुरत है।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान के 33 रन बनाए।
टीम इंडिया के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दहाई के आंकड़े पर पहुंचने से पहले ही आर अश्विन ने ओपनर कौशल सिल्वा (1) को आउट कर अपनी टीम की झोली में पहली सफलता डाली।
तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा पहुंचे। अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे कुमार संगकारा ने शुरुआत अच्छी की। लेकिन वह ज्यादा देर मैदान में नहीं रुके। आर अश्विन ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। संगकारा ने 18 रनों का योगदान दिया। संगकारा के आउट में खास बात यह रही कि सीरीज में हर बार अश्विन ने ही उन्हें आउट किया। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
इससे पहले अजिंक्य रहाणे (126) का शानदार शतक और मुरली विजय के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बनाई। जबकि कप्तान विराट कोहली 10 रन बनाकर चलते बने। उनके अलावा लगातार फ्लॉप चल रहे रोहित शर्मा (32) एक बार फिर बल्ले से नाकाम हुए हालांकि दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब जरुर हुए।