दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की नजर अफ्रीकी टीम पर बड़ी बढ़त बनाने की थी लेकिन गीली आउटफील्ड के बाद सुबह से ही बारिश ने खेल में बाधा डाल दी थी। लंच से पहले मैच शुरू होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन लगातार बारिश ने इस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया।
लंच के बाद भी बारिश बंद नहीं होने के आसार नहीं दिखे। नतीजन बिना मैच शुरू हुए अंपायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी।
लाइव स्कोर कार्ड के लिए क्लिक करें।
बंगलुरू में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मुरली विजय (28) और शिखर धवन (45) खेल रहे थे। सीरीज में भारत को पहली बार इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 134 रन पीछे है और मेजबान टीम दूसरे दिन बढ़त हासिल कर मैच पर अपनी पकड़ बनाना चाहेगी।
चार मैचों की सीरीज में विराट कोहली की टीम इंडिया 1-0 से आगे बनी हुई है।