फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटक में भारत की हार के साथ क्रिकेट भी हुआ 'शर्मसार'

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रीडम सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में भी शर्मनाक हार के साथ टीम इंडिया टी-20 मैचों की सीरीज गंवा चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 17.2 ओवर में 92 रन पर ढ़ेर हो गई। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम 17 गेंद रहते और 6 विकेट रहते मैच जीत गई।
विज्ञापन

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
धर्मशाला में शर्मनाक हार के बाद भारत लगातार दूसरी मैच भी हार गई। कटक में हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया का स्कोर टी-20 का दूसरा सबसे कम स्कोर है।
पहले मैच में बल्लेबाजी टीम इंडिया की तगड़ी रही। लेकिन इस बार ओवरकांफिडेंस के चलते टीम इंडिया बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में फिर फ्लॉप रही।
इतना ही नहीं मैच के दौरान भारत को हारते हुए देखकर दर्शक भड़क गए और हंगामा करने लगे। भारतीय क्रिकेटरों के साथ बदसलूकी की गई। कोहली दर्शकों के गुस्से का शिकार भी हुए।
विज्ञापन

टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक स्कोरर रोहित शर्मा और सुरेश रैना संयुक्त रुप से रहे। जबकि टीम इंडिया की ओर से सिर्फ 8 चौके और एक भी छक्का नहीं लगा।

दर्शकों ने टीम इंडिया पर इस तरह निकाला गुस्सा

टीम इंडिया के 92 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत भारत के पक्ष में रही। टीम इंडिया को पहली सफलता आर अश्चिन ने दिलाई। उन्होंने हाशिम अमला (2) को आउट किया।
इसी तरह दूसरा विकेट भी अश्विन के खाते में ही गया। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान डु प्लेसिस (16) को आउट कर मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया।
अफ्रीका टीम को तीसरा झटका एबी डीविलियर्स (19) के रुप में लगा। वह भी अश्विन का ही शिकार हुए। इसके बाद क्रीज पर पहुंचे जेपी डुमिनी (नाबाद 30) ने अपना विकेट गिरने नहीं दिया और शानदार बल्लेबाजी की। इस बीच अक्षर पटेल ने अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका दिया।
11 ओवर के बाद मैच ने अलग ही रंग ले लिया। भारत के हाथ से मैच निकलता देख दर्शकों ने गुस्से से मैदान में बोतले फेंकना शुरू कर दिया। कई भारतीय क्रिकेटरों के साथ बदसलूकी भी की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने स्टेडियम खाली करवाकर बमुश्कल मैच फिर शुरू करवाया।
विज्ञापन

बल्लेबाजों ने किया निराश

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अपेक्षाकृत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच में शतकवीर रहे रोहित शर्मा (22) ने कुछ देर हाथ जरुर खोले लेकिन ज्यादा देर अफ्रीकी गेंदबाजों को छकाने में नाकाम रहे।
टीम इंडिया को पहला झटका चौथे ओवर में तेज गेंदबाज क्रिस मोरेस ने शिखर धवन (11) को आउट करके दिया। आउट होने से पहले गेंद पर उन्होंने मौरेस की गेंद पर चौका भी जड़ा था। अगले ओवर में उपकप्तान विराट कोहली (1) एक गेंद ही खेल पाए और रनआउट हो गए।
कोहली के बाद रोहित भी दुर्भाग्यशाली रहे। वह भी रनआउट हुए। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अंबाती रायडू बिना खाता खोले ही आउट हुए। इसके बाद कप्तान महेंद्र ‌सिंह धोनी (5) ने क्रीज पर सुरेश रैना (22) का साथ निभाने की कोशिश की। कुछ देर वह टिके लेकिन विकेट के पीछे एबी डीविलियर्स के शानदार कैच ने उनको चलता किया। धोनी के रुप में भारत के पांचवें विकेट का पतन हुआ।
इसके तुरंत बाद सुरेश रैना एक आसान सा कैच हाशिम अमला को दे बैठे और धोनी के बाद उन्होंने भी पवेलियन की राह पकड़ी। अगली ही गेंद पर क्रीज पर पहुंचे हरभजन सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। आखिरी दो विकेट भारत ने अक्षर पटेल (9) और आर अश्विन (11) के रुप में गंवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें