धर्मशाला में पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने हार के साथ महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला क्रिकेट सीरीज का आगाज किया। मैच में आखिर तक रोमांच रहा। भारत के 5 विकेट पर 199 रनों के जवाब में अफ्रीकी टीम ने 200 रन बनाए।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
भारत के विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी ज्यादा आतिश दिखी। शानदार बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी ओपनर एबी डीविलियर्स ने ताबड़तोड़ रन बनाए। मात्र 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि अगली ही गेंद पर आर अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर टीम इंडिया को बड़ी राहत दी।
इससे पहले हाशिम अमला भारतीय ओपनर शिखर धवन की तरह रन आउट हुए। अमला ने 36 रन बनाए। टीम इंडिया को तीसरी सफलता अपना डेब्यू अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अरविंद श्रीनाथ ने दिलाई। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान फैफ डु प्लेसिस (4) को बोल्ड किया।
तीन विकेट गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम की बागडोर जेपी डुमिनी ने संभाली। डुमिनी की आतिशी बल्लेबाजी एक बार फिर भारतीय टीम के लिए संकट पैदा करने लगी। डुमिनी ने बेहद ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आखिर संघर्ष जारी रखा और भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया। 19वें ओवर में डुमिनी (मात्र 28 गेंदों में) ने फिफ्टी पूरी की।
आखिर में डुमिनी ने आतिश खेल दिखाते हुए टीम इंडिया के मुंह से जीत खींची।