फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsNZ: रांची वनडे 19 रन से हारा भारत, सीरीज 2-2 से बराबर

Sat, 29 Oct 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केन विलियम्सन
विज्ञापन
261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने टीम इंडिया मैदान में उतरी टीम इंडिया ने कीवी टीम के सामने घुटने टेक दिए। रांची वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम 49वें ओवर में केवल 241 रन बना सकी।  विराट और रहाणे को छोड़कर टीम इंडिया का और कोई बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका। हार्दिक पांड्या के खेल में एक बार फिर फिर अनुभव की कमी दिखाई दी। 9 रन बनाने के बाद हार्दिक ने एक बार फिर ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश की। उनकी इस गलती के कारण टीम इंडिया को सातवां झटका लगा। 9 रन बनाकर वह सेंटनर की गेंद पर लेथम को बाउंड्री पर कैच दे बैठे। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की ओर से साउदी ने 3, नीशम ने 2 और सोढ़ी और सेंटनर ने 1-1 विकेट हासिल किया। भारत को जीत के लिए 39 गेंद में 52 रनों की आवश्यकता थी तब एक गलत कॉल पर अमित मिश्रा रन आउट हो गए।अमित मिश्रा 14(17) रन बनाकर आउट हुए।  इसके साथ ही भारत ने 8वां विकेट गंवा दिया। इसके बाद जीत की अंतिम आस अक्षर पटेल टेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। अक्षर ने 40 गेंद में 38 रन बनाए। इसके बाद धवल कुलकर्णी और उमेश यादव ने थोड़ा संघर्ष किया। धवल ने 25 और उमेश यादव ने 7 रन बनाकर 10 वें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। लेकिन ये दोनों टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। 

LIVE SCORE BOARD  

टीम इंडिया को 19 रन पर रोहित के रूप में पहला झटका लगा।  रोहित मजह 11 रन बना सके। रोहित इस सीरीज में लगातार फेल हुए हैं। इस बार रोहित साउदी की गेंद पर विकेट कीपर वाटलिंग को कैच दे बैठे। जब रोहित आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 19 रन था। इसके बाद रहाणे और विराट की जोड़ी ने टीम इंडिया को संभाला, दोनों के बीच 69 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हुई। विराट और रहाणे के बीच 79 रन की साझेदारी होते ही सोढ़ी की गेंद को कट करने के प्रयास में विराट विकेट कीपर के हाथों में कैच दे बैठे। विराट ने 45 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके बाद एक बार फिर कप्तान धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। इसके बाद रहाणे ने करियर का 16वां और सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 57 के स्कोर पर वह इश सोढ़ी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के लिए अक्षर पटेल पहले भेजा। भारत की यह रणनीति इससे पहले सफल होती कि कप्तान धोनी भी नीशम का दूसरा शिकार बने। नीशम की एक नीची अंदर आती गेंद पर धोनी बोल्ड आउट हो गए। धोनी ने एक बार फिर घरेलू दर्शकों को निराश किया और अपने घरेलू मैदान पर मजह 11 रन बना सके।धोनी के आउट होने के बाद मनीष पांडे मैदान में उतरे लेकिन वह भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। साउदी ने दो गेंदों पर लगातार मनीष पांडे और केदार जाधव को आउट कर टीम इंडिया की जीत की आशाओं को धूमिल कर दिया।
 

गप्टिल ने न्यूजीलैंड को दी अच्छी शुरुआत

टॉम लेथम - फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड की पारी की  बात करें तो कीवी टीम अच्छी शुरुआत को एक बार फिर बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर सकी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में कीवी टीम ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन एक बार फिर ऊपरी क्रम की अच्छी बल्लेबाजी को मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज कैपिटलाइज नहीं कर सके। एक समय कीवी टीम का स्कोर 35 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन बना लिए थे। कप्तान केन विलियमसन के आउट होते ही एक बार फिर कीवी टीम लड़खड़ा गई। आखिरी 15 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम केवल 76 रन बना सकी। इस दौरान उसने 4 विकेट भी खो दिए।  अंत में मिचेल सेंटनर 17 और टिम साउदी 9 रन  बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 260 रन बनाए। 

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शुरुआत में खराब गेंदबाजी की लेकिन बाद में बेहतरीन वापसी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। भारत की ओर से  अमित मिश्रा ने दो और उमेश यादव, कुलकर्णी, पांड्या और पटेल के 1-1 विकेट हासिल किए। गप्टिल न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए।

रांची में खेले जा रहे चौथे वनडे में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही। टॉम लेथम को अक्षर पटेल ने चलता किया। लेथम 39 बनाकर आउट हुए। सीरीज में यह पहली मौका है जब लेथम  40 से कम रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने 8 चौकों की मदद से 56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। लेथम के आउट होने के बाद कप्तान विलियमसन और गप्टिल के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन 26वें ओवर की पहली गेंद पर गप्टिल 72 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठ। इसके बाद रॉस टेलर बल्लेबाजी करने आए। टेलर और विलियमसन के बीच साझेदारी बढ़ रही थी लेकिन अमित मिश्रा की गेंद पर विलियमसन धोनी को कैच दे बैठे। विलियमसन ने 41 रन बनाए। 
 
विलियमसन के आउट होने के बाद मोहाली में कीवी टीम को  बड़े स्कोर तक पहुंचाने वाले जिमी नीशम मैदान बल्लेबाजी करने आए लेकिन वह ज्यादा देर तक  रॉस टेलर का साथ नहीं दे पाए। अमित मिश्रा की गेंद पर विराट कोहली ने उनका शानदार कैच लपक लिया।  विलियमसन के बाद बल्लेबाजी के लिए वाटलिंग भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। वह कुलकर्णी के शिकार बने। रोहित शर्मा ने उन्हें 14 के स्कोर पर बाउंड्री पर लपक लिया। इसके बाद रॉस टेलर को धोनी ने अपने अनोखे अंदाज में रन आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। रॉस भारत के पूरे दौरे में असफल रहे हैं। उनकी असफलता का क्रम रांची में भी जारी रहा। कीवी टीम ने अपने आखिरी चार विकेट मजह 40रन पर ही गंवा दिए। 
 
विज्ञापन

मार्टिन गप्टिल - फोटो : getty
कीवी बल्लेबाजों ने रांची में सधी हुई शुरुआत की। टॉम लेथम और मार्टीन गप्टिल ने 7.1 ओवर में स्कोर को बिना कोई विकेट खोए 50 के पार पहुंचाया। 16 वें ओवर में 96 के स्कोर पर लेथम पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान विलियमसन और लय में नजर आ रहे गप्टिल ने  17.3 ओवर में अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। भारतीय गेंदबाज आज संघर्ष करते दिख रहे हैं। किसी भी गेंदबाज को पिच से मदद नहीं मिल रही है। 

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले  बल्लेबाजी  करने का निर्णय किया। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए हैं। एंटन डेविच और ईश सोढ़ी को टीम में जगह दी गई है। बीजे वॉटलिंग भी अंतिम ग्यारह में शामिल हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह कंधे की चोट के कारण इस मैच में नजर नहीं आएंगे। बुमराह की जगह धवल कुलकर्णी को टीम में शामिल किया गया है। जयंत यादव को एक बार बाहर बैठना पड़ा। रांची टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होमग्राउंड है। धोनी पहली बार अपने घर में कोई वनडे मैच खेले। 

टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार 154 रनों की नाबाद और धोनी की 80 रनों की पारी की बदौलत मोहाली वनडे में 7 विकेट से जीत हासिल की थी और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। आज रांची में टीम इंडिया जीत हासिल कर पूरे देश को दीवाली का तोहफा दे सकती है। क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि माही इस मैच में भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और केदार जाधव और हार्दिक पांड्या फिनिशर की भूमिका में नजर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें