फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा पर लाठी-डंडों से हमला, कई नेता लहूलुहान

Fri, 21 Oct 2016 05:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला तहसील क्षेत्र के कस्बा सिरौली में कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बिहार के विधायक शकील अहमद के नेतृत्व में निकाली जा रही राहुल संदेश यात्रा पर बृहस्पतिवार शाम को लाठी-डंडों से हमला किया गया। 
विज्ञापन


इसमें जिला महामंत्री मोहित गुप्ता का सिर फट गया जबकि जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष समेत दर्जन भर नेताओं के भी चोटे लगीं। शकील अहमद से भी धक्कामुक्की की गई। जत्थे में शामिल कई गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया। हालात यह हो गए कि कई कांग्रेसियों को भागकर जान बचानी पड़ी।

हमले का आरोप युवा कांग्रेस के पूर्व आंवला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी पर है। उसने स्वागत के बहाने संदेश यात्रा को बुलाया था और 25-30 साथियों के साथ कांग्रेसियों के जत्थे पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से जख्मी जिला महामंत्री को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज बब्बर ने हमले के आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया

हमले की सूचना के बाद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने हमले के आरोपी अशफाक को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जख्मी जिला महामंत्री मोहित गुप्ता के परिजनों की ओर से पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय का कहना है कि हमारे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने पाले में करके दूसरे दल के एक बड़े नेता ने यह हमला करवाया है। हालांकि उन्होंने उस पार्टी के नेता का नाम नहीं बताया। 

उन्होंने कहा कि समय आने पर इसका खुलासा करेंगे। बताया जा रहा है कि गुटबाजी को लेकर आयोजक गुट से अशफाक का पहले से ही विवाद चल रहा है। उसे इस कार्यक्रम में भी नहीं बुलाया गया था जिसको लेकर नाराजगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें