फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsEng: करियर के तीसरे मैच में तिहरा शतक जड़ करुण नायर ने रचा इतिहास

Mon, 19 Dec 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : ESPN
विज्ञापन
करुण नायर ने अपने करियर के तीसरे टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया। नायर ने 381 गेंदों में शानदार 303 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 32 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके साथ ही तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उनसे पहले मुल्तान का सुल्तान के नाम से जाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने दो बार तिहरे शतक जड़े  हैं। करुण तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के 26 वें खिलाड़ी हैं। केदार का तिहरा शतक टेस्ट क्रिकेट इतिहास का 30वां तिहरा शतक है।  चेन्नई में ही सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करियर का दूसरा तिहरा शतक जड़ा था। चेन्नई के मैदान पर बना यह दूसरा दोहरा शतक है।  
विज्ञापन


सहवाग ने दी बधाई, कहा 12 साल से अकेला था इस क्लब में  Yay ! Welcome to the 300 club @karun126 .
It was very lonely here for the last 12 years 8 months.
Wish you the very best Karun.Maza aa gaya! — Virender Sehwag (@virendersehwag) December 19, 2016 LIVE SCORECARD 
नायर का तिहरा शतक पूरा होते ही कप्तान विराट कोहली ने भारतीय पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की पहली पारी के 477 रनों के जवाब में भारत ने 7 विकेट पर 759 रन पर अपनी पारी घोषित की। यह टेस्ट इतिहास में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत को पारी में 282 रन की बढ़त हासिल हो गई है। 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 12 रन बना लिए हैं। कुक 3 और जेनिंग्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 270रन पीछे है। कल मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। 4-0 से सीरीज हार बचाने के लिए इंग्लैंड को कड़ी मशक्कत करनी होगी। 
विज्ञापन


चौथे दिन की भारत के लिए शुरुआत करुण नायर और मुरली विजय ने की। मुरली 29 रन बनाकर डॉसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। पांचवें विकेट के लिए करुण और मुरली विजय के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अश्विन ने नायर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी हुई। 67 रन बनाकर अश्विन ब्रॉड का शिकार बने। यह भारत को दिन में लगा दूसरा और भारतीय पारी का छठा विकेट था। इसके बाद रविंद्र जडेजा और करुण ने 138 रन की साझेदारी कर भारत को 200 रन की बढ़त दिला दी। इसी दौरान नायर ने 250 रन के आंकड़े को पार कर तिहरे शतक की ओर बढ़े। 

191 ओवर गेंदबाजी करने वाले इंग्लिश गेंदबाजों ने बहुत संघर्ष कियाा। कैप्टन कुक ने इस दौरान आठ गेंदबाजों का आजमाया। इंग्लैंड की ओर से  ब्रॉड और डॉसन ने 2-2, मोइन अली, बेन स्टोक्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें