फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने अंग्रेजों को 4-0 से रौंदा, नायर 'मैन ऑफ द मैच'

Tue, 20 Dec 2016 08:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 75 रन से हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है। चौथे दिन तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर हीरो बने, तो वहीं पांचवें दिन 7 विकेट चटकाने वाले जडेजा टीम की जीत के नायक बने।  वहीं अमित मिश्रा, उमेश यादव और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। 2008 के बाद पहली बार भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में मात दी है। इससे पहले दोनों देशों के बीच खेली गई तीनों सीरीज इंग्लैंड के नाम रही।
विज्ञापन


करुण नायर को 303 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। नायर टेस्ट इतिहास में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया। कोहली ने इस सीरीज में 109 से अधिक को औसत से 655 रन बनाए। कोहली ने इस सीरीज में एक शतक और दोहरा शतक जड़ा।

LIVE SCORECARD 

आखिरी दिन इंग्लैंड ने गुच्छे में विकेट गंवाए। पहले सत्र में कोई विकेट न खोने वाली इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में 4 और आखिरी सत्र में 6 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के आखिरी 6 विकेट मात्र 15 रन के अंतराल में गिरे। इससे पहले मुंबई में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में आखिरी 6 विकेट 15 रन के अंतराल में गंवाए थे।
विज्ञापन


हालांकि चौथे दिन का खेल पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारत के लिए करुण नायर तिहरा शतक जड़ कर इतिहास रचा। नायर तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारती बल्लेबाज हैं। नायर के तिहरा शतक जड़ते ही भारत ने अपनी पारी 7 विकेट पर 759 पर घोषित कर दी। भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड पर 282 रनों की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें