भारत और बांग्लादेश के बीच फातुल्लाह टेस्ट पांचवे दिन आखिरकार ड्रा रहा। बारिश प्रभावित रहे इस टेस्ट के आखिरी दिन अश्विन की गेंदों ने कमाल दिखाया। अश्विन की गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी 256 रनों पर सिमट गया और उसे फॉलोऑन खेलने आना पड़ा।
ताजा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
पांचवे दिन तय वक्त के बाद शुरू हुए मैच में बांग्लादेश को लगातार अंतराल पर झटके लगे। दिन की शुरूआत में पहले अश्विन ने शाकिब अल हसन (9) को अपना शिकार बनाया। उसके बाद अश्विन ने ही मुशिकुर रहीम को (2) को पवेलियन भेजा।
बांग्लादेश को छठा झटका वरूण एरॉन ने दिया। एरॉन ने सौम्य सरकार को बोल्ड कर दिया। इसके बाद शुवागता होम को अश्विन ने पवेलियन भेजा। अब तक बांग्लादेश का स्कोर 7 विकेट पर 220 पहुंच गया था।
बांग्लादेश को आठवां झटका भी अश्विन ने दिया। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे लिटन दास (44) को अपना शिकार बनाया। आखिर के दो विकेट बांग्लादेश ने 256 रनों पर खो दिए। फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 23 रन बनाए थे जब मैच को ड्रा मान लिया गया।