फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsAus: ऑस्ट्रेलिया की गिरफ्त में मैच, भारत को चमत्कार की उम्मीद

Fri, 24 Feb 2017 11:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 143 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 298 रन की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ 59 रन बनाकर और मिचेल मार्श 21 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। भारत ने दूसरी पारी में स्मिथ को कई जीवनदान दिए, जिसके चलते कंगारुओं ने मैच पर पकड़ बना ली है।
विज्ञापन


इससे पहले भारत की पहली पारी बड़ी निराशाजनक तरीके से ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए 105 रन पर ही सिमट गई। स्टीव ओ'कीफ ने 6 विकेट चटकाए, जिसमें से 3 विकेट तो 1 ही ओवर में आए। इसके अलावा स्टार्क को 2 और लायन व हेजलुवड को 1-1 विकेट मिला। भारत के लिए लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली खाता तक नहीं खोल पाए। टेस्ट में कोहली ढाई साल बाद शून्य पर आउट हुए।

LIVE SCORE 

मैच के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। भारत 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 260 रन के जवाब में भारतीय टीम 41वें ओवर में ही सिमट गई। कंगारु के लिए बिछाए स्पिन के जाल भारत के ही बल्लेबाज फंसते नजर आए। भारत ने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 11 रन के भीतर गंवाए। 37 मिनट में भारत की आखिरी 7 बल्लेबाज 'तू चल, मैं आया' के तर्ज पर पवेलियन की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


जिस तरह पिच का बर्ताव रहा है, उस हिसाब मैच का नतीजा तीसरे ही दिन निकल सकता है। इस मैच में बल्लेबाजी करना इतना भी मुश्किल नहीं, मगर 300 से अधिक का स्कोर चौथी पारी में बनाना आसान नजर नहीं आता। अब भारत को ऐसी पिच पर किसी चमत्कार ही उम्मीद है। ऐसी पिच पर 300 से अधिक रन का लक्ष्य 500-550 से कम नहीं माना जा सकता। भारत के लिए मैच बचाने बेहद ही मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें