फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर्नर के आगे फिर लाचार दिखे भारतीय गेंदबाज

Fri, 12 Dec 2014 03:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी ओपनर डेविड वॉर्नर के लगाए शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया पर अपना शिकंजा कस लिया है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 290 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय स्टीवन स्मिथ (52) और ब्रैड हैडिन (14) खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कुल बढ़त अब 363 रनों की हो गई है।

पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान करने वाले ‌डेविड वॉर्नर (102) की दूसरी पारी का अंत करन शर्मा ने उन्हें बोल्ड करके किया। वॉर्नर ने दूसरी पारी में भी शतक ठोका जो 33 टेस्ट मैचों में उनका यह 11वां शतक है।
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाज एक बार फिर टी-ब्रेक के बाद विकेट लेने में सफल रहे। आज उन्होंने खेल के अंतिम सत्र में 4 विकेट चटकाए।

इससे पहले भारत ने अपने कल के स्कोर 5 विकेट पर 369 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 75 रन और जोड़कर 444 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 115 रन बनाए।

ल्योन की फिरकी से पस्त हो गई टीम इंडिया

एडिलेड टेस्ट में खेल के चौथे दिन भारत को अपने मध्य और पुछल्ले क्रम के बल्‍लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल हो चुकी पिच पर बल्‍लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके।

भारत ने 5 विकेट पर 369 रनों से आगे खेलना शुरू किया। क्रीज पर टिके रोहित शर्मा (43) और रिदिमान साहा (25) ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन अपनी पारी 10 और रन जोड़कर रोहित नाथन ल्योन की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए। इसके बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे करन शर्मा (4) पीटर स‌िडल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

तीसरे दिन के खेल के बाद टीम इंडिया एक समय बड़े स्कोर की ओर दिख रही थी लेकिन उसने महज 75 रनों के अंदर पांचों विकेट गंवा दिए। हालांकि पुछल्ले बल्‍लेबाज मोहम्मद शमी ने कुछ देर क्रीज पर टिके रहने का साहस दिखाया और 24 गेंदों में तेजी से 34 रन (3 चौके और एक छक्का) बनाकर टीम को 444 तक पहुंचा दिया। सिडल ने शमी को आउट कर भारतीय पारी का अंत किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिरकी गेंदबाज नाथन ल्‍योन ने 134 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि मिचेल जॉनसन और पीटर स‌िडल को 2-2 सफलता मिली।
विज्ञापन

दूसरी पारी में भी वॉर्नर ने लगाया शतक

भारतीय पारी को 444 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत की और 3 रन प्रति ओवर की औसत से रन बनाने लगे। नवोदित गेंदबाज करन शर्मा ने ओपनर क्रिस रोजर्स (21) को कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई लेकिन इसके बाद भारत को दूसरी सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 139 रन था लेकिन वापस लौटने पर पहले ही ओवर में शेन वॉटसन (33) मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्‍ड हो गए। हालांकि आउट होने से पहले ओपनर डेविड वॉर्नर ने वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर डाली थी। इससे पहले वरुण आरोन ने वॉर्नर को बोल्ड किया था लेकिन वह गेंद नो बॉल हो गई।

हालांकि इस सफलता से दूर रहने वाले वरुण ने जल्द ही कप्तान माइकल क्लार्क (7) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी। क्लार्क के जाने के बाद वॉर्नर ने स्टीवन स्मिथ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच उन्होंने शतक ठोक दिया। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया। वॉर्नर की पारी का अंत भी करन ने ही किया।

वॉर्नर के जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ‌तेजी से रन बनाना शुरू किया। स्मिथ और नए बल्‍लेबाज मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेलकर टीम की बढ़त को तेजी से 400 के करीब पहुंचा दिया। मार्श को रोहित शर्मा ने आउट किया, लेकिन इससे पहले वह 26 गेंदों में 40 रन (4 चौका और 3 छक्का) बना चुके थे।

पहली पारी में शतक ठोकने वाले स्मि‌थ ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें