फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश ने ब्रिस्टल में धो दिया पहला वनडे

Mon, 25 Aug 2014 08:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच लगातार बारिश के कारण रद कर दिया गया। बारिश इतनी जोरदार हो रही थी कि इस मैच के लिए टॉस भी नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में हार के बाद वनडे सीरीज में पलटवार करना चाहती थी, लेकिन लगातार बारिश ने उसकी शुरुआती योजना पर पानी फेर दिया। ब्रिस्टल में जहां पर मैच खेला जाना था, वहां पर पिछली रात से काफी बारिश हो रही थी।

सुबह जब दोनों टीमें स्टेडियम पहुंची तब भी बारिश नहीं रुकी थी। बारिश के कारण मैदान तालाब में तब्दील हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तब अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद मैच स्थगित करने का फैसला किया।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त को कार्डिफ में खेला जाएगा। भारत ने पिछले हफ्ते ही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवाई थी।
Trending Videos

पिछली बार भारत ने जीता था वनडे मैच

टीम इंडिया की वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत करने की योजना पर पानी फिर गया। भारत के लिए यह मैदान बेहद लकी साबित रहा है। भारत ने इस काउंटी ग्राउंड पर 3 वनडे खेले हैं और सभी में जीते हासिल की।

मेजबान इंग्लैंड से भारत ने यहां एकमात्र मुकाबला 2007 में खेला था जिसमें टीम इंडिया ने 9 रन से जीत हासिल की थी।

भारत के लिए यह मैदान इसलिए लकी रहा है क्योंकि टीम इंडिया ने यहां पर 2 बार वनडे मैचों में 329 रन बनाए हैं। पहला 2007 में नेटवेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए। इससे पहले भारत ने 1999 में केन्या के खिलाफ 329 रन बनाए थे।
विज्ञापन

आयोजकों का दर्शकों के लिए 'डबल' ऑफर

ब्रिस्टल में आज का मैच रद होने से भारत ने इस मैदान पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत पिछले तीनों मैच में विजयी रहा है।

साथ ही इस मैच के रद होने के बाद आयोजक दर्शकों के पैसे वापस लौटा देंगे। हालांकि आयोजकों ने आज का मैच देखने का मौका गंवाने वाले दर्शकों के सामने 2 सुझाव रखे हैं। पहला यह कि वे अपने पैसे वापस ले लें, दूसरा यह कि दर्शक अपने टिकट दूसरे मैच के लिए स्वैप करा सकते हैं। दूसरा मैच 27 अगस्त को कार्डिफ में खेला जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें