धर्मशाला के मैदान पर दोनों टीमें चार साल बाद खेलने उतरेगी। पिछली बार अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया था। टीम इंडिया उस हार का बदला भी लेना चाहेगी। इस मैदान पर आठ मैच खेले गए। इनमें सिर्फ दो बार रन चेज करने वाली टीम को जीत मिली। चार मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती। दो मुकाबलों में नतीजे नहीं निकले।
इस समय दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले भारतीय टीम जरूर मजबूत नजर आ रही है। मगर रबाडा का अच्छा स्पैल और डेविड मिलर का प्रदर्शन भारतीयों के लिए चुनौती पेश कर सकता है जबकि फाफ डु प्लेसिस और हाशिम अमला की अनुपस्थिति में कुछ अन्य टेस्ट विशेषज्ञ जैसे टेम्बा बावुमा या एनरिक नार्जे अपनी अहमियत साबित करना चाहेंगे।
टी-20 मैच में पहली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत 2006 में दक्षिण अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम में हुई थी। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीता था। आखिरी बार इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2018 में हुई थी, जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और मैन इन ब्लू ने 2-1 से श्रृंखला जीती थी।
टीम इस प्रकार है:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप कप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयुरन हेन्ड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।