आईपीएल-8 के 49वें मुकाबले में प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स ने नंबर वन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को 21 गेंद रहते हरा दिया। चेन्नई के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रनों के जवाब में दिल्ली ने मात्र 16 ओवर में 6 विकेट रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
चेन्नई के कम मुश्किल लक्ष्य को भेदने के इरादे से उतरी दिल्ली शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली को दो झटके क्विंटन डी कॉक (3) और कप्तान जेपी डुमिनी (6) के रुप में दिए। हालांकि दो विकेट गिरने के बाद युवराज और श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली। दोनों ने पहले लय हासिल की फिर चेन्नई के गेंदबाजों पर हावी हो गए।
इस बीच चेन्नई की ओर से दोनों बल्लेबाजों को दो जीवनदान मिले। पहले श्रेयस का कैच मोहित शर्मा ने टपकाया फिर युवी का कैच खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छोड़ बैठे। इस बीच श्रेयस (नाबाद 70) ने 13वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं अगले ओवर में युवराज सिंह (32) के रुप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा। युवी ने अपनी इस पारी में 1 छक्का और 4 चौके लगाए।
युवराज के आउट होने के बाद एल्बी मोर्कल ने श्रेयस के साथ टीम को जीत की ओर बढ़ाना शुरू किया। आखिर में जीत के करीब पहुंचते ही छक्का लगाकर जीत की ख्वाब लिए मोर्कल 8 रन बनाकर आउट हुए।