भारत-इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। कप्तान जो रूट के सौवें टेस्ट में दोहरे शतक की मदद से मेहमान टीम ने स्टंप्स तक आठ विकेट खोकर 555 रन बनाए। भारत की ओर से इशांत, बुमराह, अश्विन, नदीम सभी को 2-2 विकेट मिले। वाशिंगटन सुंदर को कोई सफलता नहीं मिली।
दिन के खेल में अब सिर्फ चार ओवर का खेल बाकी है। डोम बेस 24 और जैक लीच 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर डोम बेस को जीवनदान। 536 रन पर इंग्लैंड अपना नौवां विकेट गंवा देता, लेकिन 19 रन बना चुके बेस की किस्मत मेहरबान थी।
169.2 और 169.3 ओवर में इशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लिए। दोनों ही बार बल्लेबाज बोल्ड। पहले जोस बटलर (30) की गिल्ली बिखरी तो अगली ही बॉल पर नए बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड। इशांत के 299 विकेट हो चुके हैं अब वह हैट्रिक पर।
पिछले 60 टेस्ट में दूसरी बार भारत के खिलाफ कोई विरोधी टीम एक पारी में 500+ रन बना पाई है। आखिरी बार जब इंग्लैंड ने ही नवंबर 2016 में राजकोट में 537 रन बनाए थे।
477 रन पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, शाहबाज नदीम ने रूट को LBW आउट किया।
पांच विकेट गिरने के बाद टी-20 क्रिकेट के महारथी जोस बटलर बल्लेबाजी करने आए हैं। यह उनका 50वां टेस्ट है।
34 रन बनाकर खेल रहे ओली पोप को रविचंद्रन अश्विन ने LBW आउट किया। अश्विन को दूसरी सफलता मिली। 153 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 474/5 जो रूट (217) और जोस बटलर (1)
138 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। जो रूट (183) और ओली पोप (11) नाबाद हैं।
भारत ने अबतक 132 ओवर फेंक दिए हैं, जिसमें इशांत शर्मा सबसे किफायती रहे हैं, जिन्होंने 23 ओवर में 1.80 की इकॉनमी से रन दिए। जसप्रीत बुमराह ने 2.40 की इकॉनमी से 27 ओवर फेंके।
132 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 400/4 जो रूट (175) और ओली पोप (5)
बेहतरीन रंग में नजर आ रहे जो रूट को अब ओली पोप का साथ मिला है। भारतीय गेंदबाज तुरंत एक विकेट लेना चाहेंगे जबकि मेजबान टीम साझेदारी को आगे बढ़ाना।
लंच के बाद पहला ओवर इशांत शर्मा ने फेंका। ब्रेक में भारतीय गेंदबाजों ने जरूर नई रणनीति पर विचार किया होगा क्योंकि रूट और स्टोक्स पूरी तरह जम चुके हैं और आसानी से रन भी बना रहे हैं।
114 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 337/3 जो रूट (152) और बेन स्टोक्स (50)
बेन स्टोक्स ने ठोके लगातार दो चौके। 104वां ओवर लेकर आए इशांत को शुरुआती दो गेंदों में स्टोक्स ने चौका ठोका इस तरह इंग्लैंड का स्कोर 300 रन के पार चला गया। 104 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 303/3 जो रूट (142) और बेन स्टोक्स (26)
98 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 280/3 जो रूट (135) और बेन स्टोक्स (10)
94.4 ओवर यानी दूसरे दिन के पांचवें ही ओवर में स्टोक्स ने रविचंद्रन अश्विन के सिर के ऊपर से जोरदार छक्का मारा। हल्की सी आउटसाइड ऑफ स्टंप रही इस बॉल पर करारा प्रहार। 95 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 280/3 जो रूट (135) और बेन स्टोक्स (10)