चौथे दिन का खेल खत्म होने में अब उस कुछ घंटे का ही खेल शेष है। 12 ओवर में एक विकेट खोकर टीम इंडिया 37 रन बना चुकी है। शुभमन गिल का साथ देने पुजारा मजबूती से क्रीज पर खड़े हैं।
जैक लीच ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। पहली पारी में भी रोहित सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब दूसरी पारी में बल्ले से सिर्फ 12 रन ही निकले। 25 रन पर पहला विकेट गिरा।
यह अश्विन के करियर का 28वां फाइव विकेट हॉल था।
शाहबाज नदीम को चौका मारते हुए डोम बेस ने इंग्लैंड की बढ़त 400 रन के पार की। स्कोर भी 40 ओवर में 160 हो चुका है। बटलर 23 और बेस 21 रन पर नाबाद है।
32 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 134 रन है। ओली पोप के आउट होने के बाद डोम बेस जोस बटलर का साथ निभाने क्रीज पर पहुंचे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर 119 पर पांच है। ओली पोप 18 और जोस बटलर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। आज 39 ओवर का खेल बाकी है। समय को देखते हुए 37 ओवर का ही खेल हो पाएगा। इंग्लैंड की बढ़त 360 रन पहुंच चुकी है। यदि भारत को 120 ओवर में इंग्लैंड 400 रन का भी लक्ष्य देता है तो क्या हमें चेन्नई में भी गाबा जैसा एप्रोच देखने को मिल सकता है? मुझे लगता है कि अंग्रेज 15 ओवर और खेलेगें कम से कम 100 रन बनाकर पारी घोषित करेंगे।
15 ओवर में इंग्लैंड यहां तक पहुंचा हालांकि उसे दो विकेट भी खोने पड़े। जो रूट और लॉरेंस के बीच अच्छी साझेदारी पनपती हुई।
डोम सिबली की पारी 16 रन पर ही थम गई। 11वें ओवर में अश्विन ने शॉर्ट लेग पर पुजारा के हाथों लपकवाया। 32 रन पर अपने दोनों ओपनर्स खोने के बाद अब दबाव पूरी तरह इंग्लैंड पर।
डोम सिबली और डैन लॉरेंस इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाने मैदान पर आ चुके हैं।
पारी की पहली गेंद में विकेट लेने वाले बीते 114 साल में पहले स्पिनर बने रविचंद्रन अश्विन
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अश्विन ने बिगाड़ दी। पहली ही गेंद पर उन्होंने रोरी बर्न्स को बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया।
वाशिंगटन सुंदर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। एक विकेट शेष है, लेकिन वह पूरी सकारात्मकता के साथ खेल रहे। 95वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रूट को पहली गेंद में चौका और तीसरी गेंद में छक्का मारा।
जेम्स एंडरसन ने नए बल्लेबाज इशांत शर्मा को चलता किया। 323 रन पर यह झटका लगा। भारत अभी भी इंग्लैंड से 255 रन पीछे है। फॉलोऑन का खतरा भी बरकरार है।
भारत का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 317 रन हो चुका है। वाशिंगटन सुंदर 64 रन पर नाबाद हैं। सात गेंद खेल चुके नदीम ने अबतक खाता नहीं खोला है।