फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के 'खेल' ने कराया ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मुकाबले को रद्द

Sat, 21 Feb 2015 12:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिसबेन में लगातार बारिश ने वर्ल्ड कप के पूल-ए के 11वें मुकाबले पर पूरी तरह से पानी डाल दिया और टॉस भी नहीं हो सका।
विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए। इस मैच के बाद पूल-ए की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे और बांग्लादेश तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

संयुक्त मेजबान न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में लगातार 3 मैच जीते और 6 अंक लेकर तालिका में पहले पायदान पर कब्जा बरकरार रखा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के 2-2 मैच से 3-3 अंक हैं। दोनों ने एक मैच जीते हैं।
विज्ञापन


इसी पूल में इंग्लैंड भी है जिसे अब तक खेले अपने दोनों मैच गंवा दिए हैं। अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर है।

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच लगभग 4 साल बाद वनडे मैच खेला जाना था लेकिन बारिश ने यह मैच भी नहीं होने दिया।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच जीत चुका है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। जबकि बांग्लादेश भी अपना पहला मैच जीतकर खाता खोलने में कामयाब रही है। उसने अफगानिस्तान को हराया था।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क वर्ल्ड कप में आज के मैच से वापसी करने वाले थे लेकिन यह संभव नहीं हो सका।

Here are the latest pictures from the Gabba. Not ideal. http://t.co/9rjHDFBjOE #AUSvBAN #CWC15 pic.twitter.com/VoDhrQ8kJU— FOX SPORTS Cricket (@FOXCricketLive) February 21, 2015
विज्ञापन




The waiting game continues at the Gabba... http://t.co/5bWYkS2wpa #cwc15 #AUSvBAN pic.twitter.com/sVrbSRapJY— cricket.com.au (@CricketAus) February 21, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें