फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Team: 30 साल का यह खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया टी20 कप्तान, 2026 विश्व कप तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Mon, 05 May 2025 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष नजमुल अबेदिन ने कहा कि उन्होंने लंबे समय की योजना को ध्यान में रखते हुए लिटन को चुना है।
विज्ञापन
1 of 3
लिटन दास और शाकिब हसन - फोटो : ANI
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को 30 साल के लिटन दास को नया टी20 कप्तान बनाया है। बीसीबी ने उन्हें अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए कप्तानी पद छोड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद से यह पद खाली था। वेस्टइंडीज में तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम की सफलतापूर्वक अगुआई करने वाले लिटन अब अगले साल टी20 विश्व कप कमान संभालेंगे।

इसी के साथ बीसीबी ने यूएई और पाकिस्तान में आगामी टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की। यह पूर्णकालिक टी20 कप्तान के रूप में लिटन का पहला असाइनमेंट भी होगा। बांग्लादेश यूएई के खिलाफ उसके घर में 17 मई से दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम 25 मई से पाकिस्तान की मेजबानी में उसके खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
बांग्लादेश की टीम - फोटो : ANI
बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष नजमुल अबेदिन ने कहा कि उन्होंने लंबे समय की योजना को ध्यान में रखते हुए लिटन को चुना है। उन्होंने कहा, 'लिटन को चुनने में अनुभव एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। मौजूदा सेटअप में हमारे पास ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं। लिटन के फॉर्म के बारे में चर्चा हुई थी, लेकिन हमारा मानना है कि उनमें क्षमता है। अगर वह अपने खेल को व्यवस्थित कर सकते हैं, तो वह टीम के लिए एक संपत्ति होंगे।' ऑलराउंडर मेंहदी हसन अगली दो टी20 सीरीज के लिए टीम के उपकप्तान होंगे।

नजमुल ने कहा कि बोर्ड टेस्ट और वनडे कप्तानी के लिए दीर्घकालिक कप्तान खोजने पर भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम जल्द ही वनडे और टेस्ट कप्तानों की घोषणा करेंगे। टेस्ट मैच दो-ढाई महीने के बाद है और हम उससे एक सप्ताह पहले कप्तान की घोषणा कर सकते हैं। नेतृत्व केवल मैच के बारे में नहीं है, यह एक पूर्णकालिक जिम्मेदारी है।' मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि लिटन को आगे बढ़कर नेतृत्व करने की जरूरत है क्योंकि बांग्लादेश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कई सीनियर क्रिकेटर अब राष्ट्रीय सेट-अप का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रोहित और लिटन दास - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'हम टीम को अंतिम रूप देने से पहले हमेशा कप्तान और कोच से बात करते हैं। लेकिन इस बार निर्णय देर से आया और हमारे पास ज्यादा समय नहीं था। फिर भी, कोचिंग पैनल और चयनकर्ताओं ने एक साथ काम किया। विश्व कप से पहले हमें एशिया कप के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है। प्रयोग करने के भरपूर मौके मिलेंगे। लिटन इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।' गाजी ने कहा कि लिटन को टी20 लाइनअप में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है जो स्थिरता और आक्रामकता दोनों की मांग करता है।

यूएई और पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश की टी20 टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, रिशद हुसैन, मेहदी हसन (उप-कप्तान), तनवीर इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा और शोरिफुल इस्लाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें