फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: महेंद्र सिंह धोनी की गजब की फुर्ती, विकेट पीछे फिर दिखाया जादू

Sat, 13 May 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Cricket Tracker
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी तेज-तर्राक विकेटकीपिंग के लिए पूरी दुनिया में माहिर है। उनके कुछ मुरीद मानते हैं कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विकेटकीपिंग से मैच को रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। आईपीएल-10 में उन्होंने के बार फिर अपनी फुर्ती का नमूना पेश किया। शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में धोन ने तेजी से बॉल को लपका और स्टंपिंग का ऐसा उदाहरण दिया कि दर्शक और अंपायर दंग रह गए।
विज्ञापन


भले ही दिल्ली में पुणे को 7 रन से हरा दिया, मगर 16वें ओवर में धोनी ने गजब कर दिखाया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी के सामने कोरी एंडरसन खड़े थे। बड़ा शॉट खेलने के लिए कोरी जरा सा आगे निकले, मगर गेंद ने उन्हें बीट कर दिया और गेंद धोनी के दस्तानों में चली गई। कोरी ने तुरंत अपना पांव लाइन के पीछे रखा, मगर इसी बीच धोनी ने बिजली सी रफ्तार दिखा कर गिल्लियां बिखेर दीं। कोरी को चंद पलों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा और धोनी ने उन्हें स्टंप कर दिया।

.@msdhoni #IPL MUST WATCH VIDEO: @msdhoni in action - in a FLASH  #DDvRPS https://t.co/Fp7MkgWtc3— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2017


धोनी के इस कमाल ने बता दिया कि वो क्यों दुनिया से बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि धोनी का कमाल भी टीम को जीत न दिला सका। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। टूर्नमेंट से सम्मानजनक विदाई के लिहाज से दिल्ली अपना आखिरी मुकाबला भी जीतना चाहेगी। दिल्ली ने पुणे से पहले गुजरात को भी कानपुर में खेले मैच में हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें