फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvWI: वेस्टइंडीज ने सीरीज पर किया कब्जा, बांग्लादेश को तीसरे टी-20 में 50 रन से हराया

Sat, 22 Dec 2018 08:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
banvwi
विज्ञापन

एविन लेविस (89) की शानदार अर्धशतकीय पारी और कीमों पॉल (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने शनिवार को तीम मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ढ़ाका के शेर-ए-बांग्लादेश स्टेडियम में खेले गए तीसरे व निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए एविन लेविस को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को मैन ऑफ द सीरीज से नावाजा गया।

बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम ने बांग्लादेशी टीम को जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बांग्लादेशी की टीम ने 17 ओवर में 140 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम ने 19.2 ओवरों में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विंडीज की तरफ से एविन लेविस के अलावा शाई होप ने 23, निकोलस पूरण ने 29 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान और महमुदुल्लाह तीनों ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट अपने नाम किए। 

विंडीज के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लदेशी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 22 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज तमिम इकबाल 8 रन बनाकर आउट हो गए। 100 रन के भीतर ही बांग्लादेश के 8 विकेट गिर चुके थे। इस टीम की तरफ से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पाउल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा कार्लोस ब्रैथवेट और शेलडन कॉटरेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें