अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) उत्तर प्रदेश में टेनिस बॉल क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग एलएलसीटेन-10 का आयोजन करने जा रहे हैं। यह लीग उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है जो क्रिकेटर बनने का सपना देख रहे हैं। खासतौर पर लोकल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह लीग हर मोहल्ले और कस्बों के क्रिकेट सितारों को बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी।
एलएलसी टेन 10
- फोटो : IPL/BCCI/amar ujala
लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गज ब्रेट ली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, इरफान पठान और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों की मेंटरशिप मिलेगी। इस लीग में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन, ट्रायल और नीलामी से होकर गुजरना होगा। नीलामी में हर खिलाड़ी का बेस प्राइज 25000 रुपये रखा गया है। यह लीग उन युवाओं के लिए खास मौका है, जिन्होंने वर्षों से क्रिकेट में करियर बनाने की तैयारी की है, लेकिन सही मंच की कमी के कारण अपने सपने को पूरा नहीं कर सके। अब एलएलसी टेन10 उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार है।
एलएलसी टेन-10
- फोटो : Legends League Cricket
गली क्रिकेटर से ये 5 मेंटर्स बनाएंगे आपको टेनिस बॉल का सुपर स्टार
- हरभजन सिंह - भज्जी और द टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 खेले हैं।
- क्रिस गेल - द यूनिवर्स बॉस और सिक्सर किंग नाम से मशहूर जमैकन क्रिकेटर क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 खेल चुके हैं।
- इरफान पठान - स्विंग के सुल्तान और तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 खेले हैं।
- ब्रेट ली - रफ्तार के जादूगर और तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट, 221 वनडे, 25 टी20 मैच खेले हैं।
- सुरेश रैना - मिस्टर आईपीएल और चिन्ना थाला के नाम से मशहूर रहे सुरेश रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे, 78 टी20 मैच खेले हैं।
एलएलसी टेन10 टीमों के मालिकों के बारे में जानें
- जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा- कार्तिकेय अग्रवाल सीईओ, जीएल बजाज ग्रुप
- जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स आगरा - कार्तिकेय अग्रवाल सीईओ, जीएल बजाज ग्रुप
- वेंकटेश्वरा लायंस - मुरादाबाद - डॉ. सुधीर गिरि, प्रेसीडेंट वेंकटेश्वरा एजुकेशन ग्रुप
- आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स - डॉ.मयंक अग्रवाल एमडी, आईआईएमटी समूह
- केरासा लखनऊ पैंथर्स - अरविंद सिंह, एमडी केरासा ग्रुप
- ब्रज वॉरियर्स मथुरा - लव बंसल, एमडी स्वीटी बाई एमआर ग्रुप
- इनवर्टिस सुपर किंग्स बरेली - उमेश गौतम, चांसलर इनवर्टिस यूनिवर्सिटी
- वाराणसी काशी नाइट्स - निशी कुमारी, प्रमोटर काशी नाइट्स
- कानपुर चीफ्स - मनोज ज्ञानचंदानी, प्रबंध निदेशक रेडचीफ समूह
- बुंदेलखंड प्लास्टर्स झांसी - अनुराग शर्मा, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बैद्यनाथ ग्रुप
- डे स्प्रिंग इगल्स लखनऊ - शिवम साहू, निदेशक, साहू समूह
किन शहरें में होंगे ट्रायल
उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में ट्रॉयल प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। यहां हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। युवा यह न सोचें, कि इस लीग में बड़े खिलाड़ी खेलेंगे तो उनका सेलेक्शन कैसे होगा, अमर उजाला हर उस खिलाड़ी को लीग में चयन का पूरा अवसर देगा जिसमें टैलेंट होगा।
ट्रायल तिथियां:15, 19 और 21 जनवरी 2025
| तिथि |
ट्रायल शहर |
| 15 जनवरी |
मुरादाबाद, झांसी, वाराणसी, बरेली, गोरखपुर |
| 19 जनवरी |
लखनऊ, कानपुर, नोएडा, आगरा, गाजियाबाद |
| 21 जनवरी |
मेरठ |
12 टीमों के 192 प्लेयर्स की होगी नीलामी
एलएलसी टेन10 सीजन 1 में 12 टीमें भाग ले रही हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद ट्रायल प्रक्रिया के दो राउंड आयोजित किये जाएंगे। दूसरे राउंड में जाने वाले खिलाड़ियों के सेकेंड राउंड ट्रायल के बाद जो खिलाड़ी चुने जाएंगे। उनका अलग - अलग पूल बना दिया जाएगा। जैसे बैट्समैन(टॉप ऑर्डर, मिडल ऑर्डर, फिनिशर), विकेट कीपर(बल्लेबाज), बॉलर( तेज गति, लेग स्पिन, ऑफ स्पिन, मीडियम पेसर) और ऑलराउंडर। नीलामी में हर टीम का बजट 8-10 लाख रुपये होगा और सभी टीम 16 खिलाड़ी खरीदेंगी जिसमें 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश और बाकी 6 खिलाड़ी अन्य राज्यों से चुने जाएंगे।
नीलामी प्रक्रिया आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। हर टीम मालिक नीलामी में अपनी टीम के खिलाड़ियों को चुनकर उनपर बोली लगाएगा। नीलामी प्रक्रिया टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन की निगरानी में आयोजित होगी।
सभी टीमों के बारे में जानें
| शहर |
टीमें |
| कानपुर |
कानपुर चीफ्स |
| आगरा |
जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स |
| नोएडा |
जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स |
| बरेली |
इनवर्टिस सुपर किंग्स |
| मुरादाबाद |
वेंकटेश्वरा लायंस |
| मथुरा |
ब्रज वॉरियर्स |
| वाराणसी |
काशी नाइट्स |
| लखनऊ |
केरासा लखनऊ पैंथर्स |
| मेरठ |
आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स |
| झांसी |
बुंदेलखंड ब्लास्टर्स |
| गाजियाबाद |
नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स |
| लखनऊ |
डे स्प्रिंग इगल्स लखनऊ |
एलएलसी टेन10 के पार्टनर बने ये बड़े ब्रांड
गैलेंट - टाइटल प्रायोजक
नमस्ते इंडिया - पॉवर्ड बाई प्रायोजक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक - बैंकिंग पार्टनर
एसजी - आधिकारिक गियर पार्टनर
स्वीटी बाई एमआर ग्रुप - रिफ्रेशमेंट पार्टनर
लाहौरी जीरा - सेलेब्रेशन पार्टनर
क्रिक हीरोज - टेक्नोलॉजी पार्टनर
बिग एफएम - रेडियो पार्टनर
विजेता और उपविजेता को मिलगी कितनी राशि?
- एलएलसी टेन10 का फाइनल जीतने वाली टीम को 10 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी
- एलएलसी टेन10 के फाइनल में हारने वाली टीम को 5 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी
- लीग में 9 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक ईनाम में दी जाएगी।
- एलएलसी टेन10 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैन ऑफ द सीरीज प्लेयर को पुरस्कार के रूप में एक कार दी जाएगी
एलएलसी टेन10 खेलने वाले खिलाड़ी को होंगे कई फायदे
- लीग के टॉप 25 खिलाड़ियों को टेनिस बॉल की नेशनल टीम और उत्तर प्रदेश की स्टेट टीम से खेलने के लिए ट्रायल का मौका मिलेगा
- नीलामी में चुने गए हर खिलाड़ी के लिए 25,000 बेस सैलरी तय है
- टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया हर खिलाड़ी को प्रतिभाग करने का प्रमाणपत्र देगा
- लीग प्लेयर्स को ब्रेट ली, क्रिस गेल, सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मंच पर आने का मौका मिलेगा
- रेडियो, टीवी, अखबार और वेबसाइट में लीग के मैचेज की कवरेज में आने का मौका मिलेगा
ओवरएज खिलाड़ी भी खेल सकते हैं एलएलसी टेन10
ऐसे खिलाड़ी जो लंबे समय से क्रिकेट में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनका अंडर-16, अंडर-18 या अंडर-19 टीम में सेलेक्शन नहीं हुआ है। तो वह एलएलसी टेन10 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। एलएलसीटेन10 में कोई अपर एज लिमिट नहीं है। साथ ही एलएलसीटेन10 खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच बनने जा रहा है जो उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा।
ऐसे बनें इस लीग का हिस्सा
एलएलसीटेन10 की टीमों के लिए खेलना चाहते हैं तो ट्रायल के लिए दिये गए QR Code को स्कैन कर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा आप www.llcten10.com पर जाकर भी रजिस्टर कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी रजिस्टर करें और एलएलसीटेन10 टीम का हिस्सा बनें।