फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legends Cricket League: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में इन दिग्गजों की होगी मैदान पर वापसी, जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे

Tue, 05 Jul 2022 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले सीजन में हिस्सा नहीं लेने वाले सहवाग ने कहा- मैं एलएलसी के पहले सत्र में नहीं खेल पाया था, लेकिन दूसरे सीजन के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना शानदार होगा।
विज्ञापन
लीजेंड्स क्रिकेट लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे सत्र की घोषणा हो चुकी है। इस साल चार टीमें हिस्सा लेंगी और 110 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे भारत के पूर्व क्रिकेटर भी लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एसएलसी) के दूसरे सत्र में खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन

पिछले सीजन में हिस्सा नहीं लेने वाले सहवाग ने कहा- मैं एलएलसी के पहले सत्र में नहीं खेल पाया था, लेकिन दूसरे सीजन के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना शानदार होगा। सहवाग के अलावा पठान बंधुओं ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के आयुक्त पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा- लीजेंड्स के उत्सव की वापसी हो रही है। दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटर एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट के पहले सीजन में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने तीन टीम भारत, एशियाई और शेष विश्व का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की शैली में चार फ्रेंचाइजी टीम हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

एलएलसी के सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि हम समय आने पर सारी जानकारी देंगे। फिलहाल हमारे पास 110 खिलाड़ी हैं, जिन्हें अगस्त की शुरुआत में ड्राफ्ट के जरिए चार टीमों में शामिल किया जाएगा। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस साल टूर्नामेंट 20 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच ओमान में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें