फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 2019: क्रिकेट के इस सवाल का दे दिया होता जवाब तो जीत गए होते सात करोड़ रुपये

Sat, 14 Sep 2019 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनोज राज और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले सनोज राज ने एक करोड़ रुपए जीते हैं। वह सात करोड़ रुपए के जैकपॉट सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए, लेकिन एक करोड़ रुपए जीतकर सनोज खुश हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सनोज ने जिस सवाल का जवाब देकर एक करोड़ की राशि अपने नाम की वो था, 'भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं?' जिसका उन्होंने सही जवाब दिया। बता दें कि इस सवाल का सही जवाब जस्टिस रंजन गोगोई था।


 
विज्ञापन

3 of 5
सनोज राज और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सनोज जैकपॉट सवाल का जवाब नहीं दे सकें वो था, 'ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की गेंद पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना 100 शतक पूरा किया था?' 
 

4 of 5
Sanoj Raj - फोटो : Amar Ujala
इस सवाल के चार ऑपशन्स थे, 1. बका जिलानी,  2. सी रंगचारी, 3 गोगुमल किशन चंद, 4. कंवर राय सिंह। इस सवाल का सही जवाब गोगुमल किशनचंद था। मगर सनोज इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। अगर सनोज इस सवाल का जवाब दे देते तो वह सात करोड़ रुपये जीत जाते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanoj raj - फोटो : social media
बता दें कि इस सवाल पर फैंस ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट दिग्गजों को तो टैग किया है, साथ ही ये भी कहा कि इस सवाल का जवाब तो शायद सचिन तेंदुलकर भी नहीं जानते होंगे। बता दें कि सनोज ने एक करोड़ की राशि अपने पिता को समर्पित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें