फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को दुनिया ने सिखाया सबक, धोनी के संन्यास से जुड़ा है मामला

Sat, 14 Sep 2019 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट-धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कप्तान विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कही है। कप्तान कोहली ने भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के ठीक एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि टीम इंडिया आगामी सीरीजों में नए खिलाड़ियों को मौका देगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट कोहली ने कहा, टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आगामी कुछ सीरीज में टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। घरेलू मैच और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के भारतीय सीनियर टीम में मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : social Media
दरअसल, कोहली का पूरा ध्यान आगामी टी-20 विश्व कप पर है। इसके लिए वह एक बेहतर टीम तैयार कर रहे हैं। वहीं, जब विराट से एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे जहन में कुछ नहीं था यार। मैं घर बैठे-बैठे फोटो शेयर कर दी और वो खबर बन गई। मेरे लिए ये एक सबक है। मैं जैसा सोचता, दुनिया वैसा नहीं सोचती।'

4 of 6
धोनी और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोहली ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं यह मैच कभी नहीं भूल सकता हूं। वह बेहद खास रात थी, जब इस इंसान ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।' इस फोटो में विराट घुटने पर बैठकर जश्न मना रहे हैं और धोनी उनकी ओर बढ़ रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
एम एस धोनी - फोटो : social Media
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही टीम से बाहर हैं। वेस्टइंडीज दौरे के बाद वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी वह नजर नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर यानी रविवार से तीन टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दो अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें