भीलवाड़ा किंग्स में स्टार खिलाड़ियों की भरमार
पठान की कप्तानी वाली टीम के पास लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले विलियम पोर्टरफील्ड के साथ-साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले फिदेल एडवर्ड्स भी हैं। आयरलैंड के पूर्व कप्तान पोर्टरफील्ड ने छह मैचों में 144 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं जबकि एडवर्ड्स ने सात मैचों में 10 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन और भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है।
मैच से पहले इरफान पठान ने कहा, “हमने बहुत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला है और कल उसी आक्रामक दृष्टिकोण के साथ खेलने के लिए तत्पर हैं। जीत या हार खेल का हिस्सा है। इंडिया कैपिटल्स फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम थी। गौतम गंभीर एक मास्टरमाइंड कप्तान हैं। उसके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।”
IND vs SA: दीप्ति के बाद मांकडिंग को लेकर चर्चा में दीपक, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट करने का मौका छोड़ा
अंक तालिका में टॉप पर रही इंडिया कैपिटल्स
लीग स्टेज खत्म होने के बाद इंडिया कैपिटल्स की अंक तालिका में शीर्ष पर रही। इस टीम के लिए हैमिल्टन मसाकाद्जा ने छह मैचों में 255 रन बनाए। लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने सबसे ज्यादा नौ विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर और एशले नर्स क्वालीफायर में अपनी शानदार पारी के बाद मैच में उतरेंगे। नर्स इस लीग में शतक भी लगा चुके हैं।
गंभीर ने मैच से पहले कहा, “भीलवाड़ा किंग्स सबसे खतरनाक और संतुलित टीम है। हम सभी मैच एक ही लक्ष्य के साथ खेलते हैं चाहे वह पहला मैच हो या फाइनल। मैं कुछ रन बनाने की भी कोशिश करूंगा, जिससे टीम को जीत में मदद मिले। जब युसूफ और इरफान जैसे खिलाड़ी लय में होते हैं, तो गेंदबाजों के पास गलती की गुंजाइश कम होती है और आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। उम्मीद है कि हम ऐसा ही करेंगे।"
Irani Cup: शेष भारत ने 29वीं बार जीता ईरानी कप खिताब, सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराया, कुलदीप सेन ने लिए 5 विकेट
फाइनल शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। आप इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं। अपने मोबाइल फोन पर यह मैच देखने के लिए आपको हॉटस्टार एप की जरूरत होगी।