क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने एक टीवी चैनल पर कहा है कि क्रिकेट में सट्टेबाजी को लीगल कर देना चाहिए। इस मामले में उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन का भी बचाव किया है।
फिक्सिंग के आरोपों से घिरे चेन्नई सुपर किंग्स के गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद उनके ससुर बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के हटाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
'नहीं दूंगा इस्तीफा, बीसीसीआई में मेरे खिलाफ विरोध नहीं'
फारुख अब्दुल्ला बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन को हटाने के खिलाफ हैं। अब्दुल्ला सहित बीसीसीआई के लगभग सभी सदस्य बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन को हटाने को लेकर कोई बात नहीं करना चाह रहे हैं।
माना जा रहा है कि बीसीसआई के अंदर की एक बड़ी लॉबी श्रीनिवासन को उनका कार्यकाल पूरा होना देना चाहती है। श्रीनिवासन का कार्यकाल इसी साल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।