फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम के लिए PM के कैश पुरस्कार को हाईकोर्ट में चुनौती

Tue, 04 Jul 2017 01:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पाकिस्तानी टीम
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के 180 रन से मात देकर खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम पर पुरस्कारों और ईनाम की बारिश हुई थी। इस क्रम में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सरकार की तरफ से पाक टीम के 15 सदस्यों को 1 करोड़ और 13 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ को 50 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नवाज की इस घोषणा के खिलाफ इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। 21 जून को दायर याचिका में कहा गया है कि खिलाड़ियों को उनके काम के लिए मंथली सैलरी दी जाती है। ऐसे में खिलाड़ियों को ईनाम देना सरकारी पैसे का दुरुपयोग है। 

पाकिस्तानी अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक इस्लामाबाद हाईकोर्ट के  जस्टिस आमेर फारुक ने डिप्टी अटार्नी जनरल(डीएजी) को आदेश दिया कि वो कोर्ट को उस कानून के बारे में बताए जो प्रधानमंत्री को नकद पुरस्कार घोषित करने की ताकत देता है। अब डीएजी कोर्ट को उस कैश प्राइज के बारे में बताएंगे खासकर आपदा के समय। वह कोर्ट को यह भी बताएंगे कि कैश प्राइज की उच्चतम सीमा क्या है। याचिका दायर करने वाले एक वकील के मुताबिक जीत के लिए सरकार टीम और सपोर्ट स्टाफ को कुल 21.5 करोड़ रुपये बतौर ईनाम दे रही है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अहमदपूर्व इस्ट के भावलपुर टैंकर विस्फोट हादसे का हवाला देते हुए कहा, इस घटना में 200 लोग मारे गए थे। घटनास्थल के आसपास ऐसा कोई अस्पताल नहीं था जहां बर्न यूनिट हो। जब पीएम से इस एरिया के अस्पताल में बर्न यूनिट की स्थापना की मांग की गई तो पीएम ने यह कहकर मांग को नकार दिया था कि इसके लिए सरकारी खजाने पर बहुत बोझ पड़ेगा। यह काम बेदद खर्चीला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें