शशि थरूर का बड़ा बयान
वैभव की इस ऐतिहासिक पारी से कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर भी खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से तुलना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा। उन्होंने लिखा, 'पिछली बार जब किसी 14 साल के बच्चे ने इतना असाधारण और प्रोडिजियस टैलेंट (विलक्षण प्रतिभा) दिखाया था, तो वह सचिन तेंदुलकर थे। चयनकर्ता किस बात का इंतजार कर रहे हैं?'
आकाश चोपड़ा की भी हामी
पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी इस पारी को असाधारण बताया। उनका मानना है कि अगर वैभव इसी तरह का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में भी दोहराते हैं, तो भारतीय टीम में उनका चयन रोक पाना चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल हो जाएगा।