फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: हैरी ब्रूक 3000 टेस्ट रन पूरे करने से सिर्फ सात कदम दूर, एशेज सीरीज में इंग्लैंड का हाल बेहाल

Wed, 24 Dec 2025 11:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले में हैरी ब्रूक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर वह सात रन बना लेते हैं तो इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज डेनिस कॉम्पटन की बराबरी कर लेंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए हैं।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ सात रन दूर हैं। ब्रूक इस समय ऑस्ट्रेलिया में जारी एशेज सीरीज का हिस्सा हैं और 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने उतरेंगे। अगर ब्रूक अपनी अगली टेस्ट पारी में सात रन बना लेते हैं, तो वह इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज डेनिस कॉम्पटन की बराबरी कर लेंगे और इंग्लैंड के लिए 3000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। कॉम्पटन ने यह उपलब्धि 57 पारियों में हासिल की थी।
विज्ञापन

ब्रूक का प्रदर्शन
ब्रूक ने अब तक इस सीरीज में 173 रन बनाए हैं, जो जो रूट (दुनिया के नंबर-1 रैंक बल्लेबाज) को छोड़कर किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज से ज्यादा हैं। हालांकि, छह पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं और कई बार अहम मौकों पर उनका विकेट गिरा है, जिससे इंग्लैंड की स्थिति और कमजोर हुई। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को अब तक खेले गए तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में पूरी तरह पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

3-0 से हारा इंग्लैंड
एशेज सीरीज की बात करें तो ब्रूक का प्रदर्शन भी पूरी इंग्लिश टीम की तरह मिला-जुला रहा है। कहीं शानदार झलक देखने को मिली, तो कहीं अहम मौकों पर चूक ने टीम को नुकसान पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए तीनों टेस्ट जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें