फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास तैयारियों का आखिरी मौका

Tue, 07 Oct 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले 2015 वर्ल्ड कप में अब सिर्फ 3 महीने का समय शेष रह गया है। क्रिकेट के इस महासंग्राम के लिए दुनियाभार की सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, वर्ल्ड चैंपियन भारत भी इस दिशा में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। टीम इंडिया 8 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू सीरीज खेलने जा रही है।

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की यह अपने जमीन पर आखिरी वनडे सीरीज होगी। इसके बाद भारतीय टीम दिसंबर में 2 महीने के लंबे दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई जाएगी जहां वह टेस्ट और त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड की होगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के पास वर्ल्ड कप के लिए टिकट का लास्ट चांस

साफ है कि टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियां पुख्ता करने के लिए सिर्फ 2 वनडे सीरीज हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने अभी शुरुआती 3 मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाने का खिलाड़ियों के पास यह आखिरी मौका है। एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली टीम पर ही वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बादशाहत बचाने की चुनौती होगी।

भारत इस बार वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उसके लिए कप बचाने की चुनौती आसान नहीं होगी।
विज्ञापन

आधी से ज्यादा टीम तो तैयार हो चुकी है

विंडीज के खिलाफ 19 साल के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव टीम इंडिया का नया चेहरा हैं और ओपनर मुरली विजय को चोटिल बल्लेबाज रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में जगह दी गई है।

वहीं ऑफ स्पिनर आर अश्विन को विश्राम दिया गया है जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और वरुण आरोन चोटिल हैं। रोहित शर्मा, आर अश्विन, वरुण आरोन और इशांत शर्मा का वर्ल्ड कप टीम में चयन पक्का है।

ओपनर रोहित की टीम में वापसी से मुरली विजय की छुट्टी होनी भी तय है क्योंकि अजिंक्य रहाणे हमेशा से बतौर ओपनर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तीसरी पसंद रहे हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने 3 महीने पहले ही वर्ल्ड में खेलने वाली 16 सदस्यीय भारतीय टीम तय करके अच्छा काम किया है। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि प्रबंधन को भी वर्ल्ड कप के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें