फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे लसिथ मलिंगा

Wed, 30 Aug 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा - फोटो : twitter
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम फिलहाल बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है। उसके कई खिलाड़ी भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में चोटिल हो गए हैं और टीम के खराब प्रदर्शन के चलते श्रीलंकाई चयन समिति ने इस्तीफा भी दे दिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में श्रीलंका की अगुवाई करने वाले चमारा कपूगेदरा पीठ दर्द की समस्या के कारण मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले चौथे वन-डे में श्रीलंका की कमान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के हाथों में होगी।

ये भी पढ़ें : धोनी को प्रैक्टिस करने से रोका, फैन ने सेल्फी लेने के बाद कुछ किया ऐसा...

हालांकि, निलंबित कप्तान उपुल थरंगा पांचवें वन-डे में वापसी कर लेंगे और टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि लसिथ मलिंगा श्रीलंका के 21वें वन-डे कप्तान होंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सात मैचों में श्रीलंकाई टीम में पांचवां कप्तान बदल रहा है। 
विज्ञापन


याद हो कि तीसरे वन-डे में कपूगेदरा से पहले दिनेश चंडीमल दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बीच श्रीलंका का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और टेस्ट के बाद वो वन-डे सीरीज भी हार चुकी है। 

ये भी पढ़ें : फेवरेट एक्ट्रेस के सवाल पर शर्मा गए जसप्रीत बुमराह, दिया ऐसा जवाब

पांच मैचों की वन-डे सीरीज में श्रीलंका फिलहाल भारत से 0-3 से पीछे है। श्रीलंका के 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। श्रीलंका को वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में दो मैच जीतना जरुरी है। ऐसे में उसे सीरीज का चौथा और पांचवां वन-डे अब हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें