फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग एक बार फिर स्थगित, अब 21 नवंबर से होगी शुरू

Wed, 30 Sep 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) को 21 नवंबर तक स्थगित कर दिया है। यह इसलिए क्योंकि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को श्रीलंका सरकार के पृथकवास नियमों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए।

विज्ञापन


अब यह 21 नवंबर से शुरू होगा
इस टी-20 टूर्नामेंट को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर को शुरू होना था लेकिन बदलाव के बाद अब यह 21 नवंबर से शुरू होगा। एक अक्तूबर को होने वाला खिलाड़ियों का ड्राफ्ट भी अब नौ अक्तूबर को होगा।एलपीएल के टूर्नामेंट निदेशक रेविन विक्रमारत्ने ने कहा, 'आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 10 नवंबर तक चलेगा, हमने सोचा कि आईपीएल में खेल रहे उन खिलाड़ियों को समय दिया जाए जो एलपीएल में खेलना चाहते हैं।'

शुरुआत में इसका आयोजन 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होना था
यूएई में चल रहे आईपीएल का फाइनल 10 नवंबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के शीर्ष खिलाड़ी इस लीग में खेल रहे हैं। यह दूसरी बार है जब एलपीएल के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शुरुआत में इसका आयोजन 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


पांच टीमों के बीच खेले जाएंगे 23 मैच
यह टूर्नामेंट श्रीलंका में तीन अंतरराष्ट्रीय स्थलों रनगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस 15 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में पांच टीमों के बीच 23 मैच खेले जाएंगे। पांच टीमों कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना जिले के नाम पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें